फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs GT Playing 11: लखनऊ को लगातार तीसरी जीत की तलाश, आज इकाना में गुजरात से टक्कर; कब-कहां देखें मैच?

Sun, 12 Apr 2026 12:55 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

LSG vs GT Playing 11 Today Prediction : लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस दोनों टीमें आखिरी गेंद की रोमांचक जीत के बाद आमने-सामने हैं, लेकिन उनके खेल में अभी भी कई कमियां साफ नजर आ रही हैं। आज का मुकाबला तय करेगा कि कौन सी टीम सच में लय में है और कौन सिर्फ करीबी मुकाबलों में किसी तरह जीत हासिल कर रही है।

विज्ञापन
लखनऊ बनाम गुजरात - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला रविवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपने पिछले मैच आखिरी गेंद पर जीतकर आ रही हैं। लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया, जबकि गुजरात ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। लेकिन इन जीतों के पीछे की सच्चाई यह है कि दोनों टीमों का प्रदर्शन पूरी तरह संतुलित नहीं था। यह मुकाबला बताएगा कि कौन सी टीम सच में लय में है और कौन अभी भी किस्मत के सहारे मैच निकाल रही है।
विज्ञापन

गुजरात टाइटंस - फोटो : ANI
गुजरात की चुनौती
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी लगातार रन बना रही है, लेकिन अभी भी पूरी रफ्तार में नहीं दिख रही। मिडिल और लोअर ऑर्डर थोड़ा कमजोर लग रहा है, जिसकी वजह से टीम चौथे-पांचवें गियर में अटकी हुई है। मोहम्मद सिराज से पावरप्ले में विकेट की उम्मीद थी, लेकिन वह अभी तक उस भूमिका में प्रभावी नहीं रहे हैं। हालांकि जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर और राशिद खान धीरे-धीरे फॉर्म में लौटते नजर आ रहे हैं, जो टीम के लिए राहत की बात है, लेकिन कगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा से अभी और बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है।

ऋषभ पंत - फोटो : IPL
लखनऊ की परेशानी
लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए ऋषभ पंत की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है, खासकर शॉर्ट बॉल के खिलाफ उनका संघर्ष साफ दिख रहा है। वहीं निकोलस पूरन लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, जिससे टीम की बल्लेबाज़ी उतनी खतरनाक नहीं लग रही जितनी उम्मीद थी। हालांकि आयुष बडोनी और मुकुल चौधरी निचले क्रम में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जो टीम के लिए सकारात्मक पहलू है।

लखनऊ के पास एक भरोसेमंद ऑलराउंडर की कमी साफ नजर आती है, क्योंकि मिचेल मार्श गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं और मोहम्मद शमी का नंबर-आठ पर आना बल्लेबाजी को थोड़ा कमजोर बना देता है। ऐसे में जॉर्ज लिंडे को शामिल करना टीम को बेहतर संतुलन दे सकता है।

सिराज-पूरन - फोटो : ANI
नजरें इन खिलाड़ियों पर
इस मैच में सबसे ज्यादा नजरें मोहम्मद सिराज और निकोलस पूरन पर होंगी। सिराज अब तक पावरप्ले में विकेट नहीं ले पाए हैं, जबकि पूरन लगातार रन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस मैच का रुख तय कर सकता है।

लखनऊ बनाम गुजरात - फोटो : ANI
दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान/कुमार कुशाग्र, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, जॉर्ज लिंडे, आवेश खान, प्रिंस यादव, दिगवेश राठी।
विज्ञापन

गिल-मुकुल - फोटो : ANI
हम यहां आपको लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का मैच 12 अप्रैल यानी रविवार को खेला जाएगा।

लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा। 

लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें