फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs CSK: क्यों काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे सीएसके और लखनऊ के खिलाड़ी? मैच से पहले रखा एक मिनट का मौन

Fri, 15 May 2026 07:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ और सीएसके के बीच मैच शुरू होने से ठीक पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों ने एक मिनट का मौन रखा। इतना ही नहीं खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैच में खेलने उतरे हैं।
विज्ञापन
लखनऊ बनाम सीएसके - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच लखनऊ में आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी और मैच अधिकारी काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे और मैच शुरू होने से पहले टीमों के सदस्यों और अंपायरों ने एक मिनट का मौन रखा। दरअसल, उत्तर प्रदेश में हाल ही में खराब मौसम के कारण 26 जिलों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली से 100 से ज्यादा लोगों की जनहानि हुईं, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। इसी कारण मैच से पहले श्रद्धांजलि दी गई। 
विज्ञापन

लखनऊ ने जीता टॉस
लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि इस मैच में उनकी टीम तीन बदलावों के साथ उतरी है। आकाश सिंह, अब्दुल समद और मुकुल चौधरी को मौका मिला है। वहीं, सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि स्पेंसर जॉनसन डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा गुरजपनीत सिंह को अकील हुसैन की जगह मौका मिला है।

राष्ट्रपति पुतिन ने भेजा था शोक संदेश
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश में आए आंधी तूफान से हुई तबाही पर दुख जताया था। उन्होंने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक शोक संदेश भेजा था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के कारण हुई जानमाल की हानि और तबाही पर मेरी गहरी संवेदनाएं स्वीकार करें।' वहीं, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में पीड़ितों के परिवारों और भारत सरकार एवं जनता के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की थी। मंत्रालय ने तूफान में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: गुरजपनीत सिंह, अकील होसेन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: जोश इंग्लिस, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बडोनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें