फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs CSK: खराब गेंदबाजी के कारण धोनी ने काटा अश्विन का पत्ता, लखनऊ के इस विस्फोटक बल्लेबाज की हुई वापसी

Mon, 14 Apr 2025 07:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आईपीएल 2025 से पहले हुई मेगा नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने रविचंद्रन अश्विन को खरीदा था। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। हालांकि, इस सत्र में अश्विन कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। अबतक खेले छह मैचों में उन्हें पांच विकेट जरूर मिले, लेकिन 9.90 की इकोनॉमी से उन्होंने रन खर्च किए हैं।
विज्ञापन
अश्विन - फोटो : CSK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में धोनी ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं, लखनऊ के खेमे में विस्फोटक बल्लेबाज मिचेल मार्श की वापसी हो गई है।
विज्ञापन

अबतक प्रभावित नहीं कर पाए अश्विन
आईपीएल 2025 से पहले हुई मेगा नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने रविचंद्रन अश्विन को खरीदा था। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। हालांकि, इस सत्र में अश्विन कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। अबतक खेले छह मैचों में उन्हें पांच विकेट जरूर मिले, लेकिन 9.90 की इकोनॉमी से उन्होंने रन खर्च किए हैं।

मार्श की वापसी
लखनऊ के खिलाफ मैच के लिए कप्तान धोनी ने चेन्नई की प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। उन्होंने अश्विन की जगह शेख रशीद को मौका दिया है जबकि डेवोन कॉनवे की जगह जेमी ओवरटन को शामिल किया गया है। वहीं, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि मिचेल मार्श इस मैच में खेलेंगे। वह गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेले थे। उन्हें हिम्मत सिंह की जगह एकादश में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीत्जके, हिम्मत सिंह।

चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, सैम करन, दीपक हुड्डा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें