फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KL Rahul: आईपीएल 2023 से पहले लोकेश राहुल का बड़ा बयान- स्ट्राइक रेट पर जरूरत से ज्यादा जोर दिया जाता है

Tue, 07 Mar 2023 05:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकेश राहुल ने कहा है कि स्ट्राइक रेट को लेकर जरूरत से ज्यादा चर्चा की जाती है। हमें हालातों के हिसाब से खेलना होता है। 140 रन का पीछा करते हुए 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने की जरूरत नहीं होती है। 
 
विज्ञापन
लोकेश राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल अपनी खराब फॉर्म की वजह से लगातार चर्चा में रहे हैं। वह लंबे समय से देश के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं और इंदौर टेस्ट में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह शुभमन गिल को मौका दिया गया, लेकिन गिल भी दोनों पारियों में कुछ खास नहीं कर पाए। इस बीच लोकेश राहुल अपने बयान के चलते फिर चर्चा में आ गए हैं। लोकेश राहुल ने अपनी आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स की जर्सी लॉन्च के दौरान कहा कि स्ट्राइक रेट पर जरूरत से ज्यादा जोर दिया जाता है। 
विज्ञापन


राहुल के इस बयान के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग उन्हें खराब स्ट्राइक रेट की वजह से ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने उनके बयान पर सहमति जताई है।
विज्ञापन

जर्सी लॉन्च इवेंट में लोकेश राहुल से पूछा गया कि टी20 क्रिकेट में स्ट्राइक रेट कितना अहम है। इस पर उन्होंने कहा कि बल्लेबाज को किस स्ट्राइक रेट से खेलना है यह लक्ष्य पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा "मुझे लगता है कि स्ट्राइक रेट ओवर रेटेड है। लेकिन यह हालात पर निर्भर करता है, जैसे अगर आप 140 रन का पीछा करते हैं तो आपको 200 के स्ट्राइक रेट से खेलने की जरूरत नहीं है। यह मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है।" 

जर्सी लॉन्च इवेंट में लखनऊ फ्रेंचाइजी के मेंटर गौतम गंभीर भी मौजूद थे। राहुल के बारे में बात करते हुए गंभीर ने कहा कि टीम भाग्यशाली है कि उनके जैसा 'स्थिर नेतृत्व वाला' कप्तान मिला है। 

पिछले कुछ महीनों में भारतीय टीम में राहुल की जगह पर सवाल उठाए गए हैं। लोकेश राहुल खेल के तीनों प्रारूपों में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। 

आईपीएल में राहुल का रिकॉर्ड शानदार है। टी20 लीग के 109 मैचों में सलामी बल्लेबाज ने 48.01 के औसत और 136.22 के स्ट्राइक रेट से 3889 रन बनाए हैं। राहुल आईपीएल में बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं, लेकिन वह अब तक जिन चार फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं, उनमें से किसी के साथ भी प्रतिष्ठित टी20 ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें