इस आईपीएल में दो नई टीमें देखने को मिलेंगी। इसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटन्स शामिल हैं। लखनऊ की टीम ने इस साल ऑक्शन में बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा था और खिताब की प्रबल दावेदार भी मानी जा रही है। लखनऊ की टीम अपने पहले मैच में 28 मार्च को गुजरात टाइटन्स से ही भिड़ेगी। केएल राहुल इस साल लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं, टीम ने युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को रिटेन किया था।
| तारिख, समय |
मैच |
मैदान |
| 28/03/22, शाम 7:30 बजे |
लखनऊ सुपर जाएंट्स vs गुजरात टाइटन्स |
वानखेड़े स्टेडियम |
| 31/03/22, शाम 7:30 बजे |
लखनऊ सुपर जाएंट्स vs चेन्नई सुपर किंग्स |
ब्रेबोर्न स्टेडियम |
| 04/04/22, शाम 7:30 बजे |
लखनऊ सुपर जाएंट्स vs सनराईजर्स हैदराबाद |
डीवाई पाटिल स्टेडियम |
| 07/04/22, शाम 7:30 बजे |
लखनऊ सुपर जाएंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स |
डीवाई पाटिल स्टेडियम |
| 10/04/22, शाम 7:30 बजे |
लखनऊ सुपर जाएंट्स vs राजस्थान राॅयल्स |
वानखेड़े स्टेडियम |
| 16/04/22, दोपहर 3:30 बजे |
लखनऊ सुपर जाएंट्स vs मुंबई इंडियंस |
ब्रेबोर्न स्टेडियम |
| 19/04/22, शाम 7:30 बजे |
लखनऊ सुपर जाएंट्स vs राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
डीवाई पाटिल स्टेडियम |
| 24/04/22, शाम 7:30 बजे |
लखनऊ सुपर जाएंट्स vs मुंबई इंडियंस |
वानखेड़े स्टेडियम |
| 29/04/22, शाम 7:30 बजे |
लखनऊ सुपर जाएंट्स vs पंजाब किंग्स |
एमसीए स्टेडियम पुणे |
| 01/05/22, दोपहर 3:30 बजे |
लखनऊ सुपर जाएंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स |
वानखेड़े स्टेडियम |
| 07/05/22, शाम 7:30 बजे |
लखनऊ सुपर जाएंट्स vs कोलकाता नाईट राइडर्स |
एमसीए स्टेडियम पुणे |
| 10/05/22, शाम 7:30 बजे |
लखनऊ सुपर जाएंट्स vs गुजरात टाइटन्स |
एमसीए स्टेडियम पुणे |
| 15/05/22, शाम 7:30 बजे |
लखनऊ सुपर जाएंट्स vs राजस्थान राॅयल्स |
ब्रेबोर्न स्टेडियम |
| 18/05/22, शाम 7:30 बजे |
लखनऊ सुपर जाएंट्स vs कोलकाता नाईट राइडर्स |
डीवाई पाटिल स्टेडियम |
टीम ने इस साल ऑक्शन में अवेश खान, क्विंटन डिकॉक और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ियों को खरीदा। लखनऊ की टीम पहली बार आईपीएल ऑक्शन में शामिल हुई थी। इसका असर ऑक्शन के दौरान देखने को मिला। लखनऊ की टीम के पास सबसे कम 21 खिलाड़ी हैं और उनका पर्स भी खाली है।
लखनऊ की टीम में शामिल खिलाड़ी
| खिलाड़ी |
कितने में खरीदा |
| लोकेश राहुल |
17 करोड़ |
| मार्कस स्टोइनिस |
9.20 करोड़ |
| रवि बिश्नोई |
4 करोड़ |
| क्विंटन डिकॉक |
6.75 करोड़ |
| जेसन होल्डर |
8.75 करोड़ |
| दीपक हुड्डा |
5.75 करोड़ |
| क्रुणाल पांड्या |
8.25 करोड़ |
| आवेश खान |
10 करोड़ |
| अंकित राजपूत |
50 लाख |
| मार्क वुड |
7.50 करोड़ |
| कृष्णप्पा गौतम |
90 लाख |
| दुष्मंत चमीरा |
2 करोड़ |
| शाहबाज नदीम |
50 लाख |
| मनन वोहरा |
20 लाख |
| मोहसिन खान |
20 लाख |
| अयूष बदोनी |
20 लाख |
| काइल मेयर्स |
50 लाख |
| कर्ण शर्मा |
20 लाख |
| एविन लुईस |
2 करोड़ |
| मयंक यादव |
20 लाख |
लखनऊ की संभावित प्लेइंग-11
लोकेश राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), मनन वोहरा, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, आवेश खान, रवि बिश्नोई, मार्क वुड, शाबाज नदीम।