फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPL 2021: शोएब मलिक की टीम जाफना किंग्स ने लगातार दूसरी बार जीता लंका प्रीमियर का खिताब, फाइनल में गाले ग्लैडिएटर्स को दी शिकस्त

Fri, 24 Dec 2021 09:28 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जाफना किंग्स ने लंका प्रीमियर लीग 2021 का खिताब जीत लिया। फाइनल में उसने गाले ग्लैडिएटर्स को 26 रनों से मात दी। इससे पहले जाफना ने 2020 सीजन का खिताब भी अपने नाम किया था। 
विज्ञापन
एलपीएल टॉफी के साथ जाफना किंग्स की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शोएब मलिक की टीम जाफना किंग्स ने लंका प्रीमियर लीग 2021 का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में उसने गाले ग्लैडिेएटर्स को 26 रनों से मात दी। जाफना की टीम लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम करने में सफल रही। टीम को खिताब जिताने में अविष्का फर्नांडो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 63 रनों की धुंआधार पारी खेली। जाफना किंग्स ने लंका प्रीमियर लीग के पहले सीजन 2020 में भी गाले को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। 

विज्ञापन


जाफना किंग्स ने बनाए 201 रन

हंबनटोटा में खेले गए खिताबी मुकाबले में जाफना किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए तीन विकेट पर 201 रन बनाए। जाफना की तरफ से धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अविष्का फर्नांडो ने 63 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने आठ चौके समेत दो छक्के भी लगाए। जबकि, टॉम कोहलर ने भी आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए 57 रनों की नाबाद पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज 35 और शोएब मलिक ने 23 रन बनाए। वहीं, कप्तान थिसारा परेरा 17 बनाकर नाबाद रहे। गाले की ओर से मोहम्मद आमिर, नुआन थुसहारा और समित पटेल ने एक-एक विकेट लिया। 

178 रन बना पाए गाले ग्लैडिएटर्स

ट्रॉफी जीतने के लिए 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाले ग्लैडिएटर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 178 रन ही बना पाई। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन कोई बल्लेबाज मैच को अच्छी तरह समाप्त नहीं कर सका। गाले की और से सबसे ज्यादा 54 रन दानुष्का गुनाथिलका ने बनाए। उन्होंने यह रन सिर्फ 21 गेंदों का सामना करते हुए कूटे। उन्होंने इस दौरान सात चौके और तीन छक्के भी लगाए। जबकि सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 39 रनों की पारी खेली। लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद गाले की टीम का कोई भी बल्लेबाज मैच जिताऊ पारी नहीं खेल सका। जाफना किंग्स की ओर से वानेंदु हसरंगा और चतुरंग डि सिल्वा ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह पूरी टीम 20 ओवर में 178 रन बना पाई। जाफना ने यह मुकाबला 26 रनों से अपने नाम किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें