विजय हजारे वन-डे क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कर्नाटक ने उत्तर प्रदेश को सात विकेट से रौंद दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की पूरी टीम 45.2 ओवर में 194 रन पर सिमट गई।
जवाब में कर्नाटक ने ओपनर लोकेश राहुल के नाबाद 104 और गणेश सतीश के 53 रन की मदद से 47.3 ओवर में ही तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। यूपी की ओर से मोहम्मद कैफ ने सर्वाधिक 37 जबकि कप्तान सुरेश रैना ने 13 रन बनाए।