फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्विन की पीएम मोदी से अपील, लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर कही यह बात

Mon, 25 Mar 2019 10:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है। अश्विन का कहना है कि देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूदा आईपीएल मैचों में हिस्सा ले रहे भारतीय क्रिकेटरों को आगामी आम चुनावों के दौरान उनके क्षेत्रों में मतदान के दौरान उन्हीं शहरों में मतदान की स्वीकृति दी जानी चाहिए जहां वे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : PTI
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अश्विन सहित शिखर धवन, दीपा कर्माकर, हिमा दास और साक्षी मलिक जैसे कई खिलाड़ियों को ट्विटर पर टैग करते हुए उनके अधिक मतदान के लिए जागरूकता पैदा करने की अपील की थी जिसके बाद इस क्रिकेटर ने यह आग्रह किया।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
रविचंद्रन अश्विन
अश्विन ने मोदी के ट्वीट के जवाब में लिखा, ‘मैं नरेंद्र मोदी सर से आग्रह करना चाहता हूं कि आईपीएल में खेल रहे प्रत्येक क्रिकेटर को वह जिस भी स्थान पर हैं वहां से उन्हें मतदान करने की स्वीकृति दी जाए।’
 

 

4 of 5
भारत निर्वाचन आयोग
अश्विन ने भले ही यह आग्रह प्रधानमंत्री से किया हो लेकिन देश की चुनाव प्रक्रिया भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) देखता है जो स्वायत्त संवैधानिक संस्था है। चुनाव के संचालन में राजनीतिक नेताओं की कोई भूमिका नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईपीएल 2019
आम चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरण में होंगे और इसकी तारीखें आईपीएल के साथ टकरा रही हैं जो 23 मार्च को शुरू हुआ। अश्विन चेन्नई के रहने वाले हैं लेकिन आईपीएल में वह किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसी तरह महेंद्र सिंह धोनी रांची के रहने वाले हैं लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें