फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLC Ten10: गैलेंट एलएलसीटेन10 के आगरा और मेरठ में ट्रायल आज, मौके पर पहुंचकर भी पंजीकरण करा सकते हैं युवा

Tue, 21 Jan 2025 08:42 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आगरा के बिचपुरी स्थित गोयनका चाहर क्रिकेट अकादमी और मेरठ के गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी कैंपस में हजारों युवाओं के पास अपनी प्रतिभा को आजमाने का अंतिम मौका होगा। मौके पर पहुंचकर भी युवा पंजीकरण कराकर ट्रायल में शिरकत कर सकते हैं।
विज्ञापन
एलएलसी टेन10 - फोटो : LLC Ten10
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में अगले माह होने जा रही बहुप्रतीक्षित एलएलसीटेन10 लीग के तीसरे और अंतिम दौर का ट्रायल मंगलवार को आगरा और मेरठ में आयोजित होगा। आगरा के बिचपुरी स्थित गोयनका चाहर क्रिकेट अकादमी और मेरठ के गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी कैंपस में हजारों युवाओं के पास अपनी प्रतिभा को आजमाने का अंतिम मौका होगा। मौके पर पहुंचकर भी युवा पंजीकरण कराकर ट्रायल में शिरकत कर सकते हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ और टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी इस ट्रायल में चयनकर्ता की भूमिका निभाएंगे। भारतीय टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर चेतन शर्मा लीग के भी मुख्य चयनकर्ता हैं। वहीं सुरेश रैना, हरभजन सिंह, इरफान पठान, क्रिस गेल और ब्रेट ली टीमों के मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद कैफ लीग के फिटनेस मेंटर हैं।

मेरठ में रैना क्रिकेटरों में भरेंगे जोश
मिस्टर आईपीएल और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ट्रायल के दौरान आईआईएमटी मेरठ कैंपस आकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। रैना को मेरठ से हमेशा प्यार मिला है, क्योंकि वह इस शहर के दामाद भी हैं। साथ ही एलएलसीटेन10 में आईआईएमटी मेरठ इन्वेडर्स के मेंटर की भूमिका भी निभा रहे हैं। रैना ने मेरठ के खिलाड़ियों के लिए कहा कि मेरठ के जांबाजों क्रिकेट में यूपी से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर मैंने देखा है। हर गली में एक रैना तैयार है बस एक मौके की जरूरत है। आपके लिए कुछ खास टिप्स के साथ मैं मेरठ की आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में होने वाले लीग के ट्रायल में आ रहा हूं। आप ट्रायल स्थल पर भी पंजीकरण कर अपनी प्रतिभा को परख सकते हैं।
विज्ञापन


ट्रायल शहर और उनके आयोजन स्थल
आगरा - गोयनका चाहर क्रिकेट अकादमी, बिचपुरी
मेरठ - आईआईएमटी यूनिवर्सिटी कैंपस, गंगानगर

इनाम और पुरस्कार
इस लीग में जीतने वाली टीम को 10 लाख रुपये, उपविजेता टीम को पांच लाख रुपये दिये जाएंगे। मैन ऑफ द सीरीज को गिफ्ट में एक कार दी जाएगी और वहीं टूर्नामेंट के शीर्ष 9 खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप इलेक्ट्रिक बाइक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें