फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs DSE: काना और खालिद की घातक गेंदबाजी से मेरठ इनवेडर्स ने डेस्प्रिंग ईगल्स को हराया, एजाज खोखर का अर्धशतक

Tue, 18 Feb 2025 10:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ ने एजाज खोखर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 118 रन बनाए। जवाब में डेस्प्रिंग ईगल्स की टीम 9.1 ओवर में 10 विकेट गंवाकर सिर्फ 69 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
विज्ञापन
मेरठ बनाम ईगल्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काना जाट और खालिद की घातक गेंदबाजी की बदौलत मेरठ इनवेडर्स ने डेस्प्रिंग ईगल्स को एलएलसीटेन-10 क्रिकेट के 14वें मुकाबले में हरा दिया। मंगलवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ ने एजाज खोखर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 118 रन बनाए। जवाब में डेस्प्रिंग ईगल्स की टीम 9.1 ओवर में 10 विकेट गंवाकर सिर्फ 69 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
विज्ञापन

डेस्प्रिंग ईगल्स को नहीं मिला बल्लेबाजों का साथ
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेस्प्रिंग ईगल्स को उसके बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण हार का सामना करना पड़ा। टीम ने पहला विकेट चित्रांश श्रीवास्तव के रूप में 18 रन के स्कोर पर गंवाया। वह सिर्फ एक रन बना सके जबकि उन्हें पांच गेंदें खेलने का मौका मिला। इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज यदवेंद्र कुमार भी पवेलियन लौट गए। वह नौ गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। इस टीम के लिए ललित ने सर्वाधिक 32 रनों की पारी खेली। उन्होंने 246.15 के स्ट्राइक रेट से एक चौका और चार छक्के लगाए। मेरठ की घातक गेंदबाजी के आगे ईगल्स का जोर नहीं चला और उनके छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके जबकि दो खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। वहीं, मेरठ इनवेडर्स की तरफ से काना जाट और खालिद ने घातक गेंदबाजी की और तीन-तीन विकेट हासिल किए। उनके अलावा अनिकेत को दो सफलता मिलीं। राओ कामरान और कामरान खान को एक-एक विकेट मिला।

एजाज और आकाश ने संभाला मोर्चा
पहला झटका ललित ने उन्हें दिया। उन्होंने गोलू को कैच आउट किया। वह तीन गेंदों में 10 रन बनाकर लौटे। इसके बाद ललित ने सरताज को सिकंदर के हाथों कैच कराया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, 13 के स्कोर पर सचिन भी दो रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मोर्चा एजाज और आकाश ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई जिसे अमित ने तोड़ा। उन्हें कप्तान आकाश तोमर को आदर्श सिंह के हाथों कैच कराया। वह 20 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन

एजाज खोखर ने जड़ा पचासा
डेस्प्रिंग ईगल्स के खिलाफ एजाज खोखर का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने महज 25 गेंदों में 51 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने 204 के स्ट्राइक रेट से तीन चौके और पांच छक्के जड़े। उनके अलावा शुमम ने एक और कामरान ने 12* रन बनाए। वहीं, ईगल्स के लिए ललित ने दो जबकि जैद, सत्य प्रकाश और अमित को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें