बुंदेलखंड ब्लास्टर्स बनाम ब्रज वॉरियर्स
- फोटो : अमर उजाला
कृ्ष्णा गावली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ब्रज वॉरियर्स ने 38 गेंदों में ही आठ विकेट से मुकाबला जीतकर अगले चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया। गुरुवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बुंदेलखंड ब्लास्टर्स ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 101 रन बनाए। जवाब में ब्रज वॉरियर्स ने 6.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर 103 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साथ बुंदेलखंड ब्लास्टर्स का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो गया।
कृष्णा गावली और हारिस मंसूरी के बीच हुई मैज जिताऊ साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रज वॉरियर्स को पहला झटका नौ रन के स्कोर पर लगा था। मुलायम ने विक्रांत को नोमान शेख के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ सात रन बना सके। इसके बाद 33 के स्कोर पर जयदीप कुमार भी पवेलियन लौट गए। उन्हें भी मुलायम ने ही अपना शिकार बनाया। ब्रज वॉरियर्स को जीत दिलाने में कृष्णा गावली और हारिस मंसूरी ने अहम योगदान दिया। दोनों के बीच 70* रनों की दमदार साझेदारी हुई। गावली ने 20 गेंदों में तीन चौकों और छह छक्कों की मदद से 57* रनों की शानदार पारी खेली जबकि हारिस ने 32* रन बनाए। इस मैच में मुलायम के अलावा किसी भी गेंदबाज को कोई सफलता नहीं मिली।
नोमान ने खेली 49 रनों की नाबाद पारी
इससे पहले, नदीम शेख और अखिलेश अधाना ने बुंदेलखंड ब्लास्टर्स को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई। बशरत ने अखिलेश को अपना शिकार बनाया। वह 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नोमान (13) और जडेजा (18) के रूप में टीम को दो और झटके लगे। ब्रज की टीम के खिला नदीम ने 28 गेंदों में 49 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए। ब्रज वॉरियर्स की तरफ से वकार और बशरत ने एक-एक विकेट लिए।