फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLC Ten-10: हरभजन सिंह से सीखना चाहते हैं स्पिन बॉलिंग? तो इस लीग के लिए तुरंत करें रजिस्टर, अपनाएं यह तरीका

Fri, 08 Nov 2024 05:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए एलएलसी टेन 10 का आयोजन किया जा रहा है। टेनिस बॉल से खेली जाने वाली इस लीग में 10-10 ओवरों के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
हरभजन सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) और अमर उजाला समूह की ओर से आयोजित किए जा रहे टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसीटेन-10 में गेंद और बल्ले का महा-समर देखने को मिलेगा। टेनिस बॉल से खेली जाने वाली इस क्रिकेट लीग की सात टीमें अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं। इस लीग की खास बात यह है कि भारत और दुनियाभर के कई दिग्गज क्रिकेटर मेंटर की भूमिका में दिखेंगे। इनमें हरभजन सिंह, क्रिस गेल, सुरेश रैना से लेकर ब्रेट ली और इरफान पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। ये स्टार लीग के लिए टीम बनाएंगे और ट्रायल्स के लिए खिलाड़ियों का चयन करेंगे। आपके पास भी भज्जी जैसे दिग्गजों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने और उनसे सीखने का मौका है। इसके लिए हालांकि, आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा। हम आपको उसका तरीका बताएंगे, लेकिन उससे पहले आप हरभजन सिंह के बारे में जान लें...
विज्ञापन


हरभजन सिंह का करियर
भज्जी भारत के दिग्गज गेंदबाजों में से एक रहे हैं। वह 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम और 2011 में वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। हरभजन ने भारत के लिए डेब्यू मार्च 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में टेस्ट से किया था। इसके बाद अप्रैल 1998 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शारजाह में पहला वनडे खेला था। भज्जी ने अपना पहला टी20 मैच 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेला था। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20 खेले हैं। 

टेस्ट में भज्जी के नाम 417 विकेट, वनडे में 269 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 25 विकेट हैं। टेस्ट में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 84 रन देकर आठ विकेट, वनडे में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 31 रन देकर पांच विकेट और टी20 में 12 रन देकर चार विकेट हैं। टेस्ट में हरभजन ने 25 बार पारी में पांच विकेट लिए, जबकि वनडे में उन्होंने ऐसा तीन बार किया। टेस्ट में भज्जी ने 18.22 की औसत से 2224 रन, वनडे में 1237 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 108 रन बनाए हैं। टेस्ट में भज्जी के नाम दो शतक और नौ अर्धशतक हैं। इसके अलावा हरभजन 163 आईपीएल मैचों में 150 विकेट ले चुके हैं। उनका इकोनॉमी रेट 7.07 का रहा है। 
विज्ञापन


क्या है एलएलसी टेन-10?
केंद्र सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए एलएलसी टेन 10 का आयोजन किया जा रहा है। टेनिस बॉल से खेली जाने वाली इस लीग में 10-10 ओवरों के मुकाबले खेले जाएंगे।

इन शहरों की हैं टीम
लीग में खेलने वाली टीमों में कानपुर की टीम कानपुर चीफ्स, आगरा की टीम जीएल बजाज नाइटराइडर्स, नोएडा की टीम जीएल बजाज सुपरकिंग्स, लखनऊ की टीम केरासा लखनऊ पैंथर्स, मुरादाबाद की टीम वेंकटेश्वरा लायंस मुरादाबाद माइटीवॉरियर्स, मेरठ की टीम आईआईएमटी मेरठ इन्वेडर्स और झांसी की टीम बुंदेलखंड ब्लास्टर्स होगी।

जानें आप कैसे बन सकते हैं इस लीग का हिस्सा
10-10 ओवर के इस फटाफट क्रिकेट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। उत्तर प्रदेश के युवा www.llcten10.com या कवर फोटो में दिये गए QR code को स्कैन करके रजिस्टर कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के 12 शहरों में रजिस्टर्ड युवाओं के लिए ट्रॉयल का आयोजन किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के बाद टीमों के चयन के लिए ट्रायल उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद और बरेली शहरों में होंगे। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नीलामी के लिए चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें