फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLC Ten 10: फाइनल में वेंकटेश्वरा लायंस से हारने वाली ब्रज वॉरियर्स का कैसा रहा सफर, जानिए

Sat, 22 Feb 2025 06:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

हम आपको मथुरा ब्रज वॉरियर्स के इस टूर्नामेंट सफर के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन
मथुरा ब्रज वॉरियर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसीटेन-10 का खिताब वेंकटेश्वरा लायंस ने जीत लिया। धर्मेंद्र कुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने शनिवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ब्रज वॉरियर्स की टीम ने खराब बल्लेबाजी करते हुए 8.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 63 रन बनाए। जवाब में वेंकटेश्वरा लायंस ने 9.1 ओवर में चार विकेट खोकर 67 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। हम आपको मथुरा ब्रज वॉरियर्स के इस टूर्नामेंट सफर के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन


पहले मैच में कानपुर चीफ्स को हराया
मथुरा वॉरियर्स ने अपना पहला मैच कानपुर चीफ्स के खिलाफ खेला। इस मैच में मथुरा ने कानपुर को 46 रन से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए मैच में मथुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में तीन विकेट पर 109 रन बनाए। जवाब में कानपुर की टीम निर्धारित ओवरों में सिर्फ 63 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई।

दूसरे मैच में सुपर चैलेंजर्स को हराया
ब्रज वॉरियर्स ने एलएलसी टेन10 के अपने दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ गेंद शेष रहते ही सुपर चैलेंजर्स को छह विकेट से हरा दिया। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सुपर चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में सात विकेट पर 83 रन बनाए थे, लेकिन ब्रज वारियर्स ने 8.3 ओवर में चार विकेट पर 84 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


तीसरे मैच में इन्वर्टिस सुपर किंग्स को हराया
निचले क्रम के बल्लेबाज सनी राठी ने इन्वर्टिस सुपर किंग्स के खिलाफ ब्रज वॉरियर्स को तीन विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। इन्वर्टिस सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में नौ विकेट पर 118 रन बनाए। जवाब में ब्रज वॉरियर्स ने 9.5 ओवर में सात विकेट पर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह मैच अंतिम ओवर तक रोमांचक रहा जिसमें ब्रज वॉरियर्स को आखिरी छह गेंद पर जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम ने एक गेंद शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

सुपर सिक्स मैच में बुंदेलखंड को हराया
कृष्णा गावली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ब्रज वॉरियर्स ने 38 गेंदों में ही आठ विकेट से मुकाबला जीतकर क्वालिफायर के लिए क्वालिफाई कर लिया। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बुंदेलखंड ब्लास्टर्स ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 101 रन बनाए। जवाब में ब्रज वॉरियर्स ने 6.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर 103 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

क्वालिफायर मैच में वेंकटेश्वरा को दी शिकस्त
मथुरा ब्रज वॉरियर्स की टीम एलएलसी टेन-10 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। उसने लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेंकटेश्वरा लायंस को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश्वरा की टीम ने 10 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 90 रन बनाए थे। जवाब में मथुरा ने 7.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कृष्णा गावली मैच के हीरो रहे। उन्होंने 22 गेंद में नाबाद 50 रन की तूफानी पारी खेली।

फाइनल में वेंकटेश्वरा लायंस ने ब्रज वॉरियर्स को हराया
ब्रज वॉरियर्स की टीम ने खराब बल्लेबाजी करते हुए 8.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 63 रन बनाए। जवाब में वेंकटेश्वरा लायंस ने 9.1 ओवर में चार विकेट खोकर 67 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें