फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLC Ten 10: आज से नॉकआउट राउंड की शुरुआत, हारने वाली टीम का सफर होगा खत्म, सुपर सिक्स का शेड्यूल यहां देखें

Thu, 20 Feb 2025 09:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अब सुपर सिक्स राउंड से हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। यहां से तीन टीमें अगले यानी क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर में पहुंचेंगी।
विज्ञापन
एलएलसी टेन 10 - फोटो : LLC Ten 10
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलएलसी टेन 10 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेला जा रहा यह टूर्नामेंट अब धीरे-धीरे अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। आज से नॉकआउट राउंड की शुरुआत होगी। कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से छह टीमें सुपर सिक्स राउंड में पहुंच चुकी हैं। अब यहां से हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। यहां से तीन टीमें अगले यानी क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर में पहुंचेंगी। ये दोनों मैच 21 फरवरी को खेले जाएंगे। फिर 22 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन


आज सुपर सिक्स राउंड के मैच...
  • सुपर स्ट्राइकर्स बनाम मेरठ इन्वेडर्स, दोपहर दो बजे से
  • वेंकटेश्वरा लॉयंस बनाम इन्वर्टिस सुपरकिंग्स, शाम पांच बजे से
  • ब्रज वॉरियर्स बनाम बुंदेलखंड ब्लास्टर्स, रात आठ बजे से
सीधा प्रसारण : वेव्स ओटीटी व अमर उजाला के यूट्यूब चैनल पर

वेंकटेश्वरा, इन्वेडर्स और इन्वर्टिस नॉकआउट में पहुंचे
इससे पहले बुधवार को वेंकटेश्वरा लॉयंस, मुरादाबाद ने निजाम मलिंगा (3/8) की गेंदबाजी से डेस्प्रिंग ईगल्स को 9 विकेट से हराकर एलएलसीटेन-10 के सुपरसिक्स नॉकआउट में प्रवेश किया। वेंकटेश्वरा की जीत के बाद उनके ग्रुप से मेरठ इन्वेडर्स दूसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट में पहुंचा। काशी नाइट्स ने सुपर स्ट्राइकर्स, नोएडा को अंतिम लीग मैच में 8 रन से हरा जरूर दिया, लेकिन बेहतर रनरेट पर ग्रुप-ए से सुपर स्ट्राइकर्स शीर्ष और बुंदेलखंड ब्लास्टर्स, झांसी दूसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट में पहुंचने में सफल रहे। एक अन्य मैच में बिट्टू मैक्सी के 36 रन की बदौलत सुपर चैलेंजर्स आगरा ने कानपुर चीफ्स को पांच विकेट से हराया। कानपुर को अंतिम लीग मैच में इन्वर्टिस सुपरकिंग्स, बरेली ने भी 44 रन से हराया। इस जीत से इन्वर्टिस ने नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया। 
विज्ञापन



धर्मेंद्र के अर्धशतक से जीता मुरादाबाद
डेस्प्रिंग ईगल्स, लखनऊ को नॉकआउट में पहुंचने के लिए वेंकटेश्वरा को हराना था। ललित (16) स्कोर 55 तक ले गए, लेकिन रोहित ने लखनऊ को 75 पर समेट दिया। रोहित ने 3 और धर्मेंद्र ने 2 विकेट लिए। वेंकटेश्वरा ने पहले ही ओवर में विकेट गंवाया, लेकिन कप्तान धर्मेंद्र की 25 गेंद में दो चौकों, छह छक्कों की मदद से 53 रन की पारी से उसने 7.3 ओवर में 76 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीतकर नॉकआउट में जगह बनाई। ग्रुप बी से वेंकटेश्वरा शीर्ष पर रहकर और मेरठ दूसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट में पहुंचे।

बिट्टू ने आगरा को जिताया, कानपुर को 5 विकेट से हराया
मैन ऑफ द मैच बिट्टू मैक्सी और अजय सिंह बिष्ट की बल्लेबाजी से सुपरचैलेंजर्स, आगरा ने कानपुर चीफ्स को 5 विकेट से हराया। कानपुर ने अरविंद के 23 गेंद में 38 रन से 5 विकेट पर 106 रन बनाए। महिपाल ने 21 रन बनाए। आगरा ने 9.2 ओवर में 5 विकेट पर 109 रन बनाकर मैच जीत लिया। बिट्टू ने 15 गेंद में दो चौके और 4 छक्कों की मदद से 36 और अजय ने 14 गेंद में दो चौके, चार छक्कों की मदद से नाबाद 35 रन बनाए। कृष्णामूर्ति ने तीन विकेट लिए।

कार्तिक के छक्कों ने बरेली को दिलाई जीत
मैन ऑफ द मैच कार्तिक के 17 गेंद में एक चौके, पांच छक्के की मदद से बनाए गए नाबाद 41 रन की बदौलत इन्वर्टिस सुपरकिंग्स, बरेली ने कानपुर चीफ्स को हरा दिया। बरेली ने दो विकेट पर 123 रन बनाए। कार्तिक ने अंतिम ओवर में कृष्णामूर्ति पर चार छक्के लगाए। 124 रन का पीछा करते हुए अक्षय ने 12 रन पर तीन विकेट लिए, जिससे कानपुर 9.2 ओवर में 79 रन पर सिमट गया।

काशी से हारकर भी सुपर स्ट्राइकर्स नॉकआउट में
काशी नाइट्स ने सुपर स्ट्राइकर्स के खिलाफ नौ विकेट पर 109 रन बनाए। 31 रन बनाने वाले जुगल तिवारी ने अजित (16) के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 रन जोड़े। 110 रन के लक्ष्य जवाब में सुमित (30) ने छक्का लगाकर सात गेंद में लक्ष्य 11 रन कर दिया, लेकिन यहां वह स्टंप हो गए। अंतिम ओवर में पुनीत ने सिर्फ दो रन देकर काशी को जीत दिला दी। देविंदर, शान ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें