फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलसी टेन-10 : क्रिकेटर तजिंदर सिंह ने किया उत्साहवर्धन, आगरा में सुबह 8 से शाम 7 बजे तक चले ट्रायल

Wed, 22 Jan 2025 04:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सुबह 3 बजे से अनुभवी चयनकर्ताओं की मौजूदगी में ट्रायल शुरू किए गए। खिलाड़ियों में इस कदर उत्साह था कि वे सुबह सात बजे से ही पहुंच गए थे।
विज्ञापन
इरफान पठान और क्रिस गेल - फोटो : LLC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और लीजेंड्स क्रिकेट लीग की ओर से आयोजित की जा रही क्रिकेट लीग एलएलसी टेन-10 के लिए मंगलवार को आगरा में डायल हुआ। गोफनका चाहर एकेडमी में आपति ट्रायल में बड़ी संख्या में खिलाड़ी प्रतिभाग करने के लिए पहुंचे। शाम 7 बजे तक ट्रायल का सिलसिला जारी रहा। 600 से अधिक खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। इनमें से 60 का चयन किया गया।
विज्ञापन


आईएल में खेल रहे क्रिकेटर तजिंदर सिंह ढिल्लन भी ट्रायल में पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि लीग अमर उजाला का एक अच्छा प्रयास है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को पूरे मन से प्रतिभाग करने के साथ ही चयन के लिए शुभकामनाएं दी। कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह लीग देश को जरूर कुछ बड़े आगरा खिलाड़ी देगी।

सुबह 3 बजे से अनुभवी चयनकर्ताओं की मौजूदगी में ट्रायल शुरू किए गए। खिलाड़ियों में इस कदर उत्साह था कि वे सुबह सात बजे से ही पहुंच गए थे। खिलाड़ियों को उनकी विशेषज्ञता के आधार पर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और हरफनमौला खिलाड़ियों के अलग समूहों में बांटा गया। हरफनमौला खिलाड़ियों को गेंदबाजी, बल्लेबाजी में ट्रायल का मौका दिया गया। शाम 7 बजे तक ट्रायल का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


तजिंदर सिंह के साथ सेल्फी लेने का क्रेज
क्रिकेटर तजिंदर सिंह से मिलकर युवा खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ गया। कुछ खिलाड़ियों ने तजिंदर सिंह से क्रिकेट के टिप्स लिए तो कुछ ने अभ्यास आदि के बारे में सवाल किए। उनके साथ सेल्फी लेने का खिलाड़ियों में क्रेज रहा।

गेल ने भी सराहा अमर उजाला का प्रयास
वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल ने एलएलसी टेन 10 के लिए अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की। आगरा में हुए ट्रायल्स के मुख्य अतिति तजिंदर सिंह ढिल्लन ने आईपीएल की टीम में उनके साथी रहे गेल से व्हाट्सएप पर बातचीत की। ढिल्लन ने गेल को एलएलसीटेन-10 के बैनर का फोटो भेजा था, जिसमें गेल भी दिखाई दे रहे हैं। गेल ने तजिंदर को जवाब में इसे अमर उजाला का सराहनीय कदम बताया। उन्होंने तजिंदर से कहा कि उन्हें जब भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा, वह जरूर आएंगे। धुआंधार बल्लेबाज क्रिस गेल आईपीएल में प्रैक्टिस सत्र में ढिल्लन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की शैली से बहुत प्रभावित थे, तभी से दोनों एक दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें