टी-20 और गली क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अमर उजाला और एलएलसी उत्तर प्रदेश में 10-10 ओवर के प्रारूप की एक बड़ी क्रिकेट लीग का आयोजन कर रहे हैं। जिसमें सभी मैच टेनिस बॉल से खेले जाएंगे। उत्तर प्रदेश के कानपुर, नोएडा, आगरा, मेरठ, मुरादाबाद, झांसी जैसे अनेक शहरों की टीमें इस टेनिस बॉल क्रिकेट लीग में हिस्सा लेने जा रही हैं। दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री, सैयद किरमानी और इरफान पठान ने हाल ही में इस लीग की ट्रॉफी का श्रीनगर में उद्घाटन किया है। ये लीग भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट का हिस्सा है।
ऐसे बनें एलएलसीटेन 10 लीग का हिस्सा
इस टेनिस बॉल क्रिकेट लीग में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। अगर आप खुद को अपनी गली, मोहल्ले या गांव-शहर का बेहतरीन क्रिकेटर मानते हैं तो अभी दिए गए QR Code को स्कैन कर रजिस्टर करें।
रजिस्टर्ड खिलाड़ियों का यहां होगा ट्रायल
एलएलसीटेन 10 के लिए रजिस्टर करने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश के 12 शहरों में ट्रायल देने का मौका मिलेगा। जिनमें आगरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर, झांसी, बरेली, लखनऊ, मेरठ, नोएडा, वाराणसी, प्रयागराज शामिल हैं। जिन युवाओं ने दूसरे शहरों से रजिस्टर किया है वो अपने जिले के नजदीक वाले वेन्यू पर ट्रॉयल दे सकते हैं। हर वेन्यू पर ट्रॉयल प्रक्रिया सुबह 10 बजे के बाद ही शुरू की जाएगी।
दिग्गज क्रिकेटर करेंगे टीमों की मेंटरशिप
लीग में शामिल होने जा रहे खिलाड़ियों को न सिर्फ बड़े खिलाड़ियों के साथ विभिन्न प्लेटफॉमों पर आने का मौका मिलेगा बल्कि स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना, सिक्सर किंग क्रिस गेल, तेज गेंदबाज इरफान पठान, स्पीड स्टार ब्रेट ली, द टर्बिनेटर हरभजन सिंह, और फील्डिंग के महारथी मोहम्मद कैफ उन्हें गाइड करेंगे। दिग्गज खिलाड़ी मेंटर के रूप में हर शहर की टीम से जुड़ेंगे।
ये होगी टीमें
टूर्नामेंट में अब तक 7 शहरों की टीम के नामों की जा चुकी है। इन शहरों में मेरठ की टीम है आईआईएमटी मेरठ इन्वेडर्स, नोएडा की जीएल बजाज सुपर स्ट्राइकर्स, आगरा काजी सराज कापर चलजर्स, कानपुर की कानपुर चीफ्स, लखनऊ की केरासा लखनऊ पेंथर्स, मुरादाबाद की वेंकटेश्वरा लायंस और झांसी की बुंदेलखंड ब्लास्टर्स ।
क्या है रजिस्ट्रेशन फीस और कितना होगा बेस प्राइज
एलएलसीटेन 10 लीग में शामिल होने के लिए मात्र 700 रुपये की टोकन मनी आपको अदा करनी होगी। ट्रायल में चुने गए वेस्ट प्लेयर्स ऑक्शन के जरिये टीमों में चुने जाएंगे। जहां हर खिलाड़ी का बेस प्राइज 25000 रुपये होगा।
होनहारों के लिए सुनहरा अवसर
देश के हर शहर में ऐसे सैकड़ों होनहार खिलाड़ी होते हैं जिनके अंदर बड़ा खिलाड़ी बनने की काबिलियत होती है। लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पाता अगर आप भी क्रिकेट खेलते हैं और देश का प्रतिनिधित्व करने का आपका सपना है तो ये लीग आपके सपनों को पंख लगा सकती है। इस लीग में शामिल होकर आप आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट के योग्य बन सकेंगे।
लीग को मिला बड़े ब्रांड्स का साथ
लीग को मिला बड़े ब्रांड्स का साथ एलएलसीटेन 10 को अब तक कई ब्रांड्स का साथ मिल चुका है।
| ब्रांड |
किस रूप में जुड़े |
| गैलेंट |
शीर्षक प्रायोजक |
| नमस्ते इंडिया |
द्वारा संचालित |
| एसजी |
विशेष गियर पार्टनर |
| क्रिक हीरोज |
टेक्नोलॉजी पार्टनर |
टीबीसीएफआई से अधिकृत
लीग भारत के टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन से अधिकृत है।