फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLC Ten 10: एलएलसी टेन-10 में आज एक और डबल हेडर, मथुरा वॉरियर्स के सामने कानपुर चीफ्स, आगरा की भिड़ंत बरेली से

Sun, 16 Feb 2025 08:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पहला मैच मथुरा ब्रज वॉरियर्स और कानपुर चीफ्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच सुपरचैलेंजर्स आगरा और सुपरकिंग्स बरेली के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
एलएलसी टेन 10 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट द्वारा आयोजित की जा रही एलएलसी टेन-10 लीग का आगाज हो चुका है। इसके मुकाबले लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जा रहे हैं और फिलहाल ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले जा रहे हैं। आज एलएलसी टेन 10 का दूसरा डबल हेडर खेला जाएगा। आज दो दो मैचों का तड़का लगेगा। पहला मैच मथुरा ब्रज वॉरियर्स और कानपुर चीफ्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच सुपरचैलेंजर्स आगरा और सुपरकिंग्स बरेली के बीच खेला जाएगा। पहला मैच शाम पांच बजे से और दूसरा मैच रात आठ बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन


ईगल्स ने पैंथर्स को हराया
इससे पहले शनिवार को लखनऊ की दो टीमों की भिड़ंत में डेस्प्रिंग ईगल्स ने लखनऊ पैंथर्स पर 80 रन से बाजी मार ली। मैन ऑफ द मैच चित्रांश श्रीवास्तव और आदर्श सिंह की धुआंधार बल्लेबाजी और ललित कुमार (3/3), जैद खान (3/9) की घातक गेंदबाजी की बदौलत ईगल्स ने बड़ी जीत हासिल की। हालांकि पैंथर्स के लिए सलमान ने लीग की पहली हैट्रिक जड़ी, लेकिन यह काम नहीं आई। चित्रांश ने 22 गेंद में 37 और आदर्श की इतनी ही गेंदों में 34 रन की पारी के चलते ईगल्स ने सात विकेट पर 118 रन बनाए। ईगल्स लीग में सौ रन को पार करने वाली पहली टीम भी बनी। ललित-जैद ने पैंथर्स को नौ ओवर में 38 रन पर समेट दिया। 

नोएडा की जीत, बुंदेलखंड को 4 विकेट से हराया
सुमित कोठारी की चार छक्कों की मदद से 36 रन की पारी की बदौलत नोएडा सुपरस्ट्राइकर्स ने बुंदेलखंड ब्लास्टर्स को चार विकेट से हरा दिया। कपिल (3/23) की गेंदबाजी से नोएडा ने झांसी को 8 विकेट पर 86 रन पर रोक दिया। मैन ऑफ द मैच सुमित की पारी से नोएडा छह विकेट पर 88 रन बनाकर चार गेंद शेष रहते जीत गया। बुंदेलखंड ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी चुनी।
विज्ञापन


नदीम शेख ने 19 गेंद में 26 रन बनाए। आठ ओवर में झांसी ने चार विकेट पर 54 रन बनाए थे, लेकिन हितेंद्र ने कपिल पर नौवें ओवर में लगातार तीन छक्के जड़ झांसी को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हितेंद्र ने 11 गेंद में 23 रन बनाए। आयुष ने अंतिम ओवर में लगाए दो छक्के  नोएडा को रजी (11) और सुमित ने अच्छी शुरुआत दिलाई। नोएडा को 5 ओवर में 44 रन बनाने थे। सुमित की पारी अहम रही और आयुष पाल ने अंत में 4 गेंद में दो छक्कों की मदद से 12 रन बनाकर नोएडा को 9.2 ओवर में जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें