बांग्लादेश vs वेस्टइंडीज
- फोटो : अमर उजाला
इसके पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज शाई होप (96), एविन लुईस (70) और शिमरोन हेटमेयर (50) के दम पर निर्धारित 50 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 321 रन ही बना पाई। एक समय 350 के स्कोर के आसपास जाती नजर आ रही कैरेबियाई टीम आखिरी ओवर्स में लड़खड़ा गई।
आज के मैच में वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। खराब फॉर्म से जूझ रहे क्रिस गेल 13 गेंदे खेलने के बावजूद अपना खाता नहीं खोल पाए। तेज गेंदबाज सैफुद्दीन ने अपनी एक बेहतरीन गेंद पर उन्हें विकेट के पीछे मुश्फिकुर के हाथों लपकवाया। दूसरे विकेट के लिए एविन लुईस (70) और शाई होप (96) के बीच 116 रन की साझेदारी हुई।
इसके बाद चौथे विकेट के लिए शाई होप ने शिमरोन हेटमेयर के साथ अहम 83 रन जोड़े। बैकफुट में नजर आ रही बांग्लादेशी टीम ने यहां से जोरदार पलटवार किया। 26 गेंदों में ताबड़तोड़ 50 रन बनाने वाले हेटमेयर के आउट होने के बाद होप जरूर एक छोर में खड़े रहे, लेकिन दूसरी ओर से कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया। रसेल तो खाता तक नहीं खोल पाए।
प्लेइंग XI इस प्रकार है
बांग्लादेश: तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमदुल्लाह, लिटन दास, मोसाद्देक हुसैन, मेहदी हसन मिराज, मोहम्मद सैफुद्दीन, मशरफे मुर्तजा (कप्तान) मुस्तफिजुर रहमान
वेस्टइंडीज: क्रिस गेल, एविन लुईस, शाई होप (विकेटकीपर), डेरेन ब्रावो, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमेयर, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर (कप्तान), 9 शेल्डन कॉटरेल, ओशेन थॉमस, शैनन गेब्रियल