फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: अल्जारी जोसेफ के आगे हैदराबाद ने टेके घुटने, मुंबई ने 40 रन से जीता मैच

Sun, 07 Apr 2019 03:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हैदराबाद बनाम मुंबई - फोटो : pti
विज्ञापन

अल्जारी जोसेफ (6 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी और किरोन पोलार्ड (46*) की तूफानी पारी की बदौलत मुंबई ने इंडियन टी-20 लीग के 19वें मुकाबले में हैदराबाद को 40 रन से हराया। इसके साथ ही मुंबई ने इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की पूरी टीम 17.4 ओवर में 96 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। हैदराबाद की इस सीजन में यह दूसरी हार है।

बता दें कि डेब्यू गेंदबाज जोसेफ ने 3.4 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट झटके। इंडियन टी-20 लीग के पहले मैच में किसी गेंदबाज द्वारा की गई सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। इससे पहले एंड्रयू टाई ने 17 रन देकर 5 विकेट झटके थे। इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के लिए जोसेफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने शानदार शुरुआत की, लेकिन चौथे ओवर की चौथी गेंद पर राहुल चाहर ने जॉनी बेयरस्टो (16) को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराकर हैदराबाद को पहला झटका दिया। पहले विकेट के लिए उन्होंने वॉर्नर के साथ मिलकर 33 रनों की साझेदारी की।

मुंबई ने जबरदस्त पलटवार करते हुए हैदराबाद को एक के बाद एक दूसरा झटका दिया है। अपना डेब्यू आईपीएल खेल रहे अल्जारी जोसेफ ने अपनी पहली ओवर की पहली ही गेंद पर वॉर्नर को बोल्ड कर दिया। वार्नर ने आउट होने से पहले 13 गेंदों में 15 रन बनाएइसके बाद जोसेफ ने सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर विजय शंकर को हर्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

10.3 ओवर में मुंबई को मनीष पांडे (16) के रूप में चौथा विकेट गिरा। उन्हें बेहरेनडॉर्फ ने कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके अगले ही ओवर (11.2) में राहुल चाहर ने मनीष पांडे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए यूसुफ पठान (0) को अपना शिकार बनाया। चाहर ने उन्हें विकेटकीपर इशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। 

15.4 में डेब्यू गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने मुंबई को छठा झटका दिया। उसने दीपर हुड्डा को क्लीन बोल्ड कर दिया। 20 रन बनाकर हुड्डा डगआउट लौटे। इसके अगली ही गेंद पर जोसेफ ने बल्लेबाजी करने आए राशिद खान (0) को आउट किया और मुंबई का सातवां विकेट चटकाया। इसके बाद धड़ाधड़ विकेट गिरते चले गए और हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा।

एक वक्त पर लग रहा था जैसे मुंबई की टीम 100 रन भी नहीं बना पाएगी लेकिन अंतिम ओवरों में तूफानी पारी खेलते हुए पोलार्ड ने टीम के स्कोर को 136 रन के सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचा दिया।मुंबई की तरफ से पोलार्ड ने सबसे अधिक (26 गेंदों में नाबाद 46 रन) बनाए तो वहीं हैदराबाद की तरफ से सिद्धार्थ कॉल ने सबसे अधिक (2) विकेट लिए। 

pollard

पहले ओवर की आखिरी ही गेंद पर शून्य पर रोहित को जीवनदान मिला, भुवनेश्वर की गेंद पर सिद्दार्थ कौल ने छोड़ा आसान कैच। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई को रोहित शर्मा (11) के रूप में पहला झटका लगा। मोहम्मद नबी ने रोहित को हूडा के हाथों कैच करवाया। पहले विकेट के लिए रोहित ने डी कॉक के साथ मिलकर 21 रन की साझेदारी की। 


इसके बाद 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर संदीप शर्मा ने सूर्यकुमार (7) को एलबीडब्ल्यू कर मुंबई को दूसरा झटका दिया। टीम इस झटके से उबार पाती तब तक डी कॉक (19) के रूप में मुंबई को तीसरा झटका लग गया। डी कॉक को सिद्धार्थ कॉल ने हूडा के हाथों कैच आउट करवाया। 

मुंबई के विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी है, इसी कड़ी में क्रुणाल पांड्या (6) रन पर अपना विकेट गंवा बैठे हैं।  सिद्धार्थ कॉल की पटकी हुई गेंद पर शॉट खेलना चाहते थे क्रुणाल, लेकिन गेंद बल्ले पर सही से नहीं आई और बेयरस्टो ने पकड़ लिया आसान कैच। 

युवराज की जगह टीम में आए इशान किशन (17) अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन विजय शंकर की सटीक थ्रो पर बेयरस्टो द्वारा रनआउट होकर पवेलियन लौटे। इससे पहले कि हार्दिक पंड्या कोई बड़ी पारी खेल पाते, राशिद की गेंद पर 14 रन बनाकर विजय को कैच दे बैठे। हार्दिक के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए राहुल चाहर भी कुछ खास नहीं कर पाए और 7 गेंदों में 10 रन बनाकर भुवनेश्वर की गेंद पर बेयरस्टो को केच दे बैठे।

100 रन के अंदर 7 विकेट गंवा चुकी मुंबई को आखिरी ओवर में पोलार्ड का सहारा मिला। पोलार्ड ने 4 छक्के और 2 चौके की मदद से मात्र 26 गेंदों में नाबाद 46 रन की पारी खेल दी और मुंबई के स्कोर को सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन

हैदराबाद की टीम
टॉस के बाद आज मुंबई ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए युवराज सिंह की जगह इशान किशन को तो मलिंगा की जगह अल्जारी जोसेफ को मौका दिया। वहीं हैदराबाद में विलियमसन की वापसी नहीं हो पाई है और टीम बिना किसी बदलाव के भुवनेश्वर की कप्तानी में खेल रही है। 

खराब शुरुआत के बाद जीत की राह पर लौटी मुंबई के खिलाफ शनिवार को होने वाले इंडियन टी-20 मैच में जॉनी बेयरस्टो अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की जीत का सिलसिला कायम रखना चाहेंगे। लगातार तीन जीत के बाद हैदराबाद, मुंबई को कोई मौका नहीं देना चाहेंगे। 

मुंबई ने चार मैचों में से दो जीते और दो हारे हैं। पिछले मैच में हालांकि मुंबई ने तीन बार की चैंपियन चेन्नई को मात दी जो चार मैचों में उसकी पहली हार थी। इसके विपरीत कोलकाता से पहला मैच हारने वाली सनराइजर्स ने राजस्थान, बैंगलोर और दिल्ली को हराया। दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन चोट के कारण नहीं खेले लेकिन उसका कोई असर नहीं दिखाई दिया। 

गेंदबाजों में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और राशिद खान के साथ भुवनेश्वर भी इस प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे क्योंकि मुंबई के पास रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डी कॉक, कीरोन पोलार्ड और पांड्या बंधु जैसे बल्लेबाज हैं। 

सनराइजर्स के खिलाफ मुंबई के बल्लेबाज अपनी क्षमता केअनुरूप प्रदर्शन करना चाहेंगे। गेंदबाजी में टीम जेसन बेहरेनडॉर्फ, बुमराह और हार्दिक पंड्या पर काफी हद तक निर्भर है। 

हैदराबाद: डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), विजय शंकर, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), संदीप शर्मा, सिद्दार्थ कॉल

मुंबई: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, जेसन बेहरेनडॉर्फ, राहुल चाहर, अल्जारी जोसेफ, जसप्रित बुमराह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें