फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: बारिश के चलते पाकिस्तान-श्रीलंका मैच रद्द, दोनों टीमों को मिला 1-1 प्वाइंट्स

Fri, 07 Jun 2019 08:36 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रिस्टल का मौसम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को ब्रिस्टल में खेला जाने वाला वर्ल्ड कप 2019 का 11वां मुकाबला बारिश के चलते रद्द कर दिया गया है। लागातर बारिश होने के कारण मैच में टॉस तक नहीं हो सका। भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे मैच शुरू होना था, लेकिन तेज बारिश के कारण ऐसा नहीं हो सका।

विज्ञापन


भारतीय समयानुसार 7:45 बजे तीनों अंपायर मैदान की समीक्षा के लिए आए। इसके बाद एक बार फिर करीब 8ः15 बजे मैच रेफरी भी मैदान में पहुंचे। जिसके बाद मैच को रद्द करने का निर्णय लिया गया। मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया है।

पहले मैच में वेस्टइंडीज के हाथों सात विकेट की करारी हार के बाद पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को पिछले मैच में 14 रन से हराकर शानदार पलटवार किया था। इंग्लैंड के खिलाफ जीत से पहले पाकिस्तान को लगातार 11 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने मेजबान टीम के खिलाफ 8 विकेट पर 348 रन का विश्व कप का अपना दूसरा श्रेष्ठ स्कोर किया था। मोहम्मद हफीज, बाबर आजम और सरफराज अहमद ने अर्द्धशतक लगाए। बाद में मोहम्मद अमीर, वहाब रियाज और लेग स्पिनर शादाब खान ने इंग्लैंड को 9 विकेट पर 334 रन पर रोक लिया। 

श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अपने सभी सातों मैच जीते हैं। इस मैच में पाक टीम युवा तेज गेंदबाज हसनैन को उतार सकती है। उधर श्रीलंका ने भी मंगलवार को बारिश से प्रभावित मैच में अफगानिस्तान को हराकर अपने अभियान में नई जान फूंक दी है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम का मध्यक्रम नहीं चल पाया था और पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अफगानिस्तान के खिलाफ भी मध्यक्रम ने 36 रन के अंतराल में सात विकेट गंवाए थे। हालांकि श्रीलंका की गेंदबाजी ने अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया था और मलिंगा के नेतृत्व में टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दिलाने में सफल रहे थे।
 
विज्ञापन

दोनों टीमें

श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविश्का फर्नांडो, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उदाना, मिलिंदा श्रीवर्दना, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, कुशल परेरा (विकेटकीपर), कुशल मेंडिस, जैफ्री वैंडरसे, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप। 

पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, आसिफ अली, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, हारिश सोहेल, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद हसनेन, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें