बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को कप्तान आरोन फिंच और डेविड वॉर्नर की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन 22.4 ओवर में इंग्लैंड को पहली सफलता मिली। मोईन अली ने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को जो रूट के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वॉर्नर ने 61 गेंदों में छह चौके की मदद से 53 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। पहले विकेट के लिए फिंच और वॉर्नर के बीच 123 रन की शतकीय साझेदारी हुई।
इसके बाद 32.2 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा। बेन स्टोक्स ने उस्मान ख्वाजा (23) को अपना शिकार बनाया। दूसरे विकेट के लिए ख्वाजा ने फिंच के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। 35.3 ओवर में इंग्लैंड को कप्तान आरोन फिंच के रूप में बड़ी सफलता मिली। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें क्रिस वोक्स के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। फिंच ने 116 गेंदों में 11 चौके और दो छक्के की मदद से 100 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 115 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके वन-डे करियर का 15वां शतक है।
फिंच के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए ग्लेन मैक्सवेल केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए। मार्क वुड ने उन्हें जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। इसके बाद ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस 41.5 ओवर में 8 रन बनाकर रनआउट हो गए। 45.4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लगा। क्रिस वोक्स ने स्टीव स्मिथ को आर्चर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। स्मिथ ने 34 गेंदों में पांच चौके की मदद से 38 रन बनाए।
इससे पहले इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने आज अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं। नाथन कोल्टर नाइल और एडम जंपा को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : pti