तीसरे क्रम पर आते हुए अविष्का फर्नांडो ने 104 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। कुसल परेरा ने भी 64 रन का योगदान दिया। कैरेबियाई टीम की ओर से कप्तान जेसन होल्डर ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए। जबकि शेल्डन कॉट्रेल, ओशेन थॉमस और फैबिएन एलन ने 1-1 विकेट निकाले।
इसके पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद अच्छी रही। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (32) और कुसल परेरा (64) के बीच पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी हो चुकी थी। तभी कप्तान होल्डर ने 16वें ओवर में करुणारत्ने को निपटाकर इस साझेदारी को तोड़ा।
टीम अभी संभली ही नहीं थी कि अच्छा खेल रहे धनंजय परेरा भी अपना विकेट फेंक गए। 51 गेंदों में 64 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर वे रनआउट हुए। इसके बाद कुसल मेंडिस (39), अजंता मैथ्यूज (26) और थिरिमाने (नाबाद 45) के साथ अहम साझेदारियां निभाई।
श्रीलंका अगर-मगर के फेर के साथ आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ में बना हुआ है जिसे अपनी उम्मीदों को बनाए रखने के लिए सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मुकाबले को हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।वेस्टइंडीज की टीम पहले ही खिताब की दौड़ से बाहर हो चुकी है और वह इस मैच में आत्मसम्मान बचाने के लिए उतरेगी।
श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराकर उलटफेर किया लेकिन अगले ही मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से 9 विकेट से मिली हार के कारण टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण गड़बड़ा गया। टीम 7 मैचों में छह अंक के साथ तालिका में 7वें पायदान पर है और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे अपने बाकी के दोनों मैचों में जीत दर्ज करने के साथ इंग्लैंड और पाकिस्तान के मैचों से अनुकूल परिणाम की उम्मीद करनी होगी।
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : file
श्रीलंका: दिमुथ करूणारत्ने (कप्तान), कुसल परेरा (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, लाहिरू थिरीमाने, धनंजय डी सिल्वा, इसारु उडाना, लसिथ मलिंगा और जेफ्री वांडरसे, कसुन रजिथा।
वेस्टइंडीज: क्रिस गेल, सुनील एम्ब्रिस, शाई होप (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर (कप्तान), कार्लोस ब्रैथवेट, फैबियन एलेन, शेल्डन कॉट्रेल, ओशेन थॉमस, शेनन गैब्रिएल