फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: ऑस्ट्रेलिया ने जीता रांची वन-डे, भारत को 32 रन से हराया

Sat, 09 Mar 2019 09:03 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार




 
विज्ञापन
उस्मान ख्वाजा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उस्मान ख्वाजा (104) और आरोन फिंच (93) की शानदार पारी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वन-डे में टीम इंडिया को 32 रन से हराया।

विज्ञापन


धोनी के शहर रांची में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर्स में 5 विकेट खोकर टीम इंडिया को जीत के लिए 314 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में टीम इंडिया की पूरी टीम 281 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए उस्मान ख्वाजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 113 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 104 रन की बेहतरीन पारी खेली। यह उनके वन-डे करियर का पहला शतक था।
विज्ञापन


भारतीय बल्लेबाजी की शुरुआत बेहद खराब हुई। टीम के बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन महज 1 रन के स्कोर पर आउट हो गए। धवन को रिचर्डसन ने मैक्सवेल के हाथों प्वॉइंट पर कैच आउट करवाया। इसके बाद अगले ही ओवर में टीम के दूसरे ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा (10) भी सस्ते में निपट गए। रोहित शर्मा को पैट कमिंस ने एलबीडब्ल्यू आउट किया, जिसे पहले अंपायर ने नकार दिया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया और रोहित शर्मा आउट करार दिए गए।

इसके बाद तीसरे नंबर पर मोर्चा संभालने उतरने अंबाती रायुडू ने भी निराश किया। रायुडू की सिर्फ 2 रन पर पैट कमिंस ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद कप्तान कोहली और एमएस धोनी (26) ने चौथे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया को संभालने की कोशिश की। धोनी ने अच्छे शॉट्स खेलकर रनगति बढ़ाने के संकेत दिए ही थे कि जंपा ने उन्हें क्लीन बोल्ड करके टीम इंडिया को जोरदार झटका दिया।

धोनी के आउट होने के बाद क्रीज पर कोहली का साथ देने उतरे केदार जाधव अच्छी लय में नजर आए। लेकिन 26 रन बनाने के बाद वह भी 26 रन बनाकर एडम जांपा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। 37.3 ओवर में टीम इंडिया को कप्तान विराट कोहली के रूप में छठा झटका लगा। उन्हें एडम जंपा ने आउट किया। उन्होंने 95 गेंदों में 16 चौके और एक छक्के की मदद से 123 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इस शतक के साथ उन्होंने वन-डे करियर का 41वां शतक जड़ा।  

इसके बाद 43वें ओवर की आखिरी गेंद पर नाथन लायन ने विजय शंकर को रिडर्सन के हाथों कैच आउट कराया। शंकर ने 30 गेंदों में 4 चौके की मदद से 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 47.1 ओवर में टीम इंडिया को रविंद्र जडेजा (24) के रूप में आठवां झटका लगा। उन्हें रिडर्सन ने मैक्सवेल के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद मोहम्मद शमी (8) को रिडर्सन ने कमिंस के हाथों कैच आउट कराकर भारत को 9वां झटका दिया।

एक वक्त ऑस्ट्रेलियाई टीम विशाल स्कोर की ओर बढ़ती नजर आ रही थी। मगर भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार वापसी करते हुए अंतिम ओवर्स में कंगारू मध्यक्रम को बांधे रखा। भारत की ओर से वैसे तो सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई, लेकिन कुलदीप यादव तीन और मोहम्मद शमी एक विकेट लेने में सफल रहे। इसके पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को बल्ला थमाया।

VIDEO: आर्मी कैप पहनकर उतरी टीम इंडिया, पुलवामा शहीदों के परिवार को देंगे मैच फीस

इसके पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आज जबरदस्त शुरुआत की। खराब फॉर्म में चल रहे कप्तान आरोन फिंच (93) ने उस्मान ख्वाजा (104) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 193 रन जोड़े। पहले विकेट के लिए भारतीय गेंदबाजों को जमकर पसीना बहाना पड़ा।

फॉर्म में लौटे ऑस्ट्रेलिया कप्तान फिंच, बेबस नजर आया हर भारतीय गेंदबाज

31वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्पिनर कुलदीप यादव ने उन्हें पगबाधा आउट कर शतक से रोक दिया। फिंच ने 99 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के के बूते 93 रन बनाए। इसके बाद उस्मान ख्वाजा ने अपना पहला वन-डे शतक लगाया। 113 गेंदों में 104 रन बनाने के बाद मोहम्मद शमी ने 39वें ओवर में उन्हें बुमराह के हाथों लपकवाया।

केदार जाधव द्वारा फेंके गए 17वें ओवर में आरोन फिंच ने जमकर धुनाई करते हुए टीम के 100 और अपना 19वां अर्धशतक पूरा किया।

उस्मान ख्वाजा ने धोनी के शहर रांची में जड़ा वन-डे करियर का पहला शतक


दो ओवर बाद उस्मान ख्वाजा ने भी अपनी फिफ्टी पूरी की। 24.4 गेंद पर चौका जड़कर उन्होंने पहले विकेट के लिए 148 गेंदों पर 150 की साझेदारी पूरी की। इन दोनों के आउट होने के बाद नए बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने भी जमकर धमाल मचाया। 31 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के जड़ते हुए उन्होंने ताबड़तोड़ 47 रन ठोक दिए। इसके पहले कि वे अपना अर्धशतक पूरा कर पाते धोनी की फूर्ती से वे रन आउट हो गए। 

44वें ओवर में एकबार फिर मैच ने पलटी मारी, जब कुलदीप यादव ने अपने उस ओवर की दूसरी गेंद पर शॉन मार्श (7) तो चौथी गेंद पर पीटर हैंड्सकॉम्ब को निपटाया।

विज्ञापन

टीमे इस प्रकार है

इसके पहले सभी को चौंकाते हुए एकबार फिर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया हैं। दूसरी ओर नाथन कोल्टर नाइल परिवारिक कारणों के चलते ऑस्ट्रेलिया लौट गए, उनकी जगह झाय रिचर्डसन को मौका दिया गया है।

भारतः विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविंद्र जडेजा

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकोम्ब, शान मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, झाय रिचर्डसन, एडम जंपा, पैट कमिंस, नएलेक्स कैरी, नाथन लियोन और जेसन बेहरेनडॉर्फ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें