अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : social Media
इससे पहले विश्व कप 2019 में शनिवार को खेले जा रहे दूसरे वर्षा प्रभावित मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान को 125 रन पर समेट दिया। टॉस जीतकर अफगानिस्तान को बल्लेबाजी का निमंत्रण देते हुए अफ्रीकी टीम शुरू से ही मैच पर अपना शिकंजा जमाती गई।
अफगानिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई (22), नूर अली जादरान (32) के अलावा सिर्फ राशिद खान (35) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए इमरान ताहिर ने 4, क्रिस मॉरिस ने 3, फेहलुकवायो ने 2 और रबाडा ने 1 विकेट लिया।
इसके पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने शानदार शुरुआत की, लेकिन 8.2 ओवर में कागिसो रबाडा ने सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई (22) को वान डर डूसन के हाथों कैच आउट कराया। पहले विकेट के लिए जजई और अली जादरान के बीच 39 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद बल्लेबाज करने आए बल्लेबाज रहमत शाह (6) भी क्रिस मॉरिस के शिकार हो गए। मॉरिस ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। बारिश के बाद मैच रोकना पड़ा, दोबारा शुरू होने के बाद कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया।