फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WIvIND: लगातार बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पहला वन-डे मैच

Fri, 09 Aug 2019 02:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंडिया vs वेस्टइंडीज - फोटो : social media
विज्ञापन

तीन मैचों की सीरीज का पहला वन-डे बारिश की भेंट चढ़ गया है। गुयाना के प्रोविडेंस में भारत और वेस्टइंडीज की टीमें पहले वन-डे के लिए आमने-सामने थीं। हालांकि शुरुआत में बारिश की वजह से शाम सात बजे शुरू होने वाले इस मैच को भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू किया गया।

विज्ञापन


वर्षा से बाधित पहले वन-डे में भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। बारिश और मैदान गीला होने की वजह से मैच 34 ओवर का कर दिया गया है। हालांकि बारिश की लुकाछिपी के चलते मैच कई बार शुरू होकर रोकना पड़ा। बीच में मैच दोबारा शुरू हुआ और वेस्टइंडीज ने 12 ओवर के खेल में 50 रन से अधिक बना लिए थे लेकिन एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई और काफी इंतजार के बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया गया।

अब सीरीज का दूसरा वन-डे मैच रविवार को ट्रिनिडाड के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा।

13 ओवर के खेल में लुईस ने तेजी से रन बटोरते हुए 36 गेंदों में 40 रन की पारी खेली और टीम के स्कोर को 50 रन तक पहुंचा दिया। हालांकि लुईस के अलावा क्रिस गेल ने अपनी छवि से अलग खेल दिखाया और आउट होने से पहले 31 गेंदों में 12.90 की स्ट्राइक रेट से मात्र 4 रन बनाए।
विज्ञापन


गेल को 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर कुलदीप यादव ने बोल्ड किया और भारत को पहली बड़ी सफलता दिलाने में सफल रहे। इससे पहले कि मैच आगे बढ़ता, एक बार फिर से बारिश की वजह से उसे रोकना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें