फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 World Cup 2020: शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर

Tue, 28 Jan 2020 08:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय अंडर 19 टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल (62) और अथर्व अनकोलेकर (55*) की शानदार अर्धशतकीय पारी और कार्तिक त्यागी (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे इस विश्व कप के पहले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 74 रन से हरा दिया। 

विज्ञापन

 


इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 234 रन का लक्ष्य रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित ओवर्स में नौ विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 159 रन बना सकी और मैच हार गई। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए कार्तिक त्यागी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कार्तिक ने आठ ओवर्स में 24 रन देकर चार विकेट झटके।


पहले बल्लेबाजी करते हुए मुश्किल पिच पर भारतीय बल्लेबाजों को खासी परेशानी हुई। दिव्यांश सक्सेना 14 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा (2) के रूप में दूसरा तो कप्तान प्रियम गर्ग (5) के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा। हालांकि विपरित हालातों में यशस्वी जायसवाल क्रीज पर टिके रहे और उन्होंने 82 गेंदों पर 61 रन बनाए। इस टूर्नामेंट में यह उनका तीसरा अर्धशतक है।

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल ने भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर तनवीर सांघा की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि यही आक्रामकता उन्हें ले डूबी और सांघा के खिलाफ 26वें ओवर की पहली गेंद पर तेज शॉट लगाने के प्रयास में वह बोल्ड हो गए। यशस्वी के आउट होने के बाद भारत ने विकेटकीपर ध्रुव जुरेल का विकेट भी गंवा दिया। जुरेल 15 रन बनाकर आउट हुए।

25.1 ओवर में यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद अथर्व अंकोलकर ने जिम्मेदारी संभाली। यह खब्बू बल्लेबाज अंत तक टिका रहा। दूसरे छोर विकेट गिरते रहे लेकिन अंकोलेकर ने हिम्मत नहीं हारी। सातवें क्रम पर उतरे महाराष्ट्र के इस ऑलराउंडर ने 54 गेंदों में 55 रन की दमदार पारी खेली। जिसके बूते भारत निर्धारित 50 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 233 रन का सम्मानजनक स्कोर बना पाया।

टीम इंडिया के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। महज 17 रन के स्कोर पर कंगारू टीम अपना चार विकेट गंवा चुकी थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सैम फेनिंग ने सबसे अधिक 75 रन बनाए। 

दोनों टीमेंः

भारत अंडर-19: 
यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, प्रियम गर्ग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), सिद्धेश वीर, अथर्व अंकोलेकर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह।

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19: सैम फेनिंग, जैक फ्रेजर-मैकगुर्क, मैकेंजी हार्वे (कप्तान), लचलान हेर्ने, ओलिवर डेविस, पैट्रिक रोव (विकेटकीपर), कोरे केली, कॉनर सुली, तनवीर सांगा, टॉड मर्फी, मैथ्यू विलियन।
विज्ञापन

प्लेट क्वार्टरफाइनल मुकाबले में स्कॉटलैंड ने यूएई को सात विकेट से, जबकि एक और मुकाबले में जिम्बाब्वे ने कनाडा को 95 रन से हरा दिया। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए। जवाब में स्कॉटलैंड ने 250 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। वहीं, दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रन बनाए। जवाब में कनाडा की टीम 176 रन बना सकी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें