फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: ऑस्ट्रेलिया ने 13 मैचों बाद चखा जीत का स्वाद, टीम इंडिया को 21 रन से दी मात

Thu, 28 Sep 2017 10:01 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
केन रिचर्डसन - फोटो : PTI
विज्ञापन
डेविड वार्नर (124) के शतक और केन रिचर्डसन (58/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चौथे वन-डे में टीम इंडिया को 21 रन से हरा दिया।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और डेविड वार्नर (124) व आरोन फिंच (94) की बेहतरीन पारियों की मदद से 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 334 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 313 रन बना सकी। अपने 100 वन-डे में 119 गेंदों में 12 चौके और चार छक्को की मदद से 124 रन की पारी खेलने वाले डेविड वार्नर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ये भी पढ़ें: वीडियो:  स्लेजिंग के बीच वार्नर ने दिखाई खेल भावना, पांड्या को कर दिया खुश

इसी के साथ स्मिथ की टीम ने पांच मैचों की सीरीज में पहली जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा सीरीज का अंतर 1-3 किया। स्मिथ की टीम भारत दौरे पर अपना सम्मान बचाने में कामयाब रही। सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 1 अक्टूबर को नागपुर में खेला जाएगा। 
विज्ञापन


स्मिथ के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलिया ने 13 मैचों के बाद एशियाई धरती पर जीत का स्वाद चखा। उसका जीत का रिकॉर्ड 1-11 हो गया है। वहीं विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार 10 जीत का रिकॉर्ड बनाने से चूक गई। 

रोहित और रहाणे की दमदार शुरुआत के बाद बिखरी भारतीय पारी

अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 335 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने जोरदार शुरुआत की। ओपनर अजिंक्य रहाणे (53) और रोहित शर्मा (65) ने 106 रन की शतकीय साझेदारी की। 

रहाणे ने अपने करियर का 22वां और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छठा अर्धशतक जमाया। वहीं रोहित ने वन-डे करियर का 34वीं जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छठी फिफ्टी जमाई। रिचर्डसन ने लांगऑन पर फिंच के हाथों रहाणे को कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोडा। रहाणे ने 66 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: वार्नर ने बल्लेबाजी में तो उमेश यादव ने गेंदबाजी में जड़ा शतक

इसके बाद रोहित ने कप्तान विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए महज 29 रन जोड़े। तभी दोनों बल्लेबाजों के बीच रन लेते समय तालमेल की कमी हुई और रोहित रनआउट होकर पवेलियन लौटे। रोहित ने 55 गेंदों में 1 चौके और पांच छक्को की मदद से 65 रन बनाए। इसके बाद नाथन कोल्टर नाइल ने कप्तान विराट कोहली (21) को क्लीन बोल्ड किया।

जल्दी-जल्दी विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या (41) और केदार जाधव ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की। जम्पा ने पांड्या को लांगऑफ पर वार्नर के हाथों कैच आउट कराकर मेजबान टीम को चौथा झटका दिया। 

जाधव का विकेट बना टर्निंग पॉइंट

केदार जोधव
पांड्या के आउट होने के बाद केदार जाधव (67) और मनीष पांडे ने पांचवें विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया की वापसी कराई और मैच रोमांचक बनाया। तभी रिचर्डसन ने जाधव को लांगऑफ पर फिंच के हाथों कैच आउट कराया। जाधव ने 69 गेंदों में 7 चौको और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए। 

दो गेंद के बाद ही मनीष पांडे (33) को पैट कमिंस ने क्लीन बोल्ड करके टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया। एमएस धोनी (13) रिचर्डसन की गेंद पर कट एंड बोल्ड हुए। इसके बाद नाथन कोल्टर नाइल ने अक्षर पटेल (5) को मैक्सवेल के हाथों कैच आउट कराया।

ये भी पढ़ें: विराट ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का एक और विश्व रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से केन रिचर्डसन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। नाथन कोल्टर नाइल ने दो जबकि पैट कमिंस और एडम जम्पा को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

वार्नर ने 100वां वन-डे में बनाया रिकॉर्ड

डेविड वॉर्नर
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर डेविड वार्नर (124) और आरोन फिंच (94) की दमदार पारियों की मदद से शानदार शुरुआत की। कंगारू ओपनरों ने 231 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। वार्नर ने अपने करियर के 100वें वन-डे में शतक बनाकर रिकॉर्ड बनाया। वो 100वन-डे में शतक बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने। वार्नर ने भारत की जमीन पर भी पहला शतक ठोंका।

ये भी पढ़ें: करियर के 100वें वनडे में शतक बनाकर भी बड़े रिकॉर्ड से चूके वार्नर

फिंच ने भी बेहतर बल्लेबाजी की हालांकि वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। फिंच ने 94 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर उमेश यादव की गेंद पर हार्दिक पांड्या को कैच थमा दिया। फिंच ने 10 चौके और 3 छक्के जमाए। इसके कुछ समय बाद कप्तान स्टीव ‌स्मिथ भी 3 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट हुए। ट्रेविस हेड ने 29 रन बनाए। हेड को उमेश यादव की गेंद पर सीमा रेखा पर अजिंक्य रहाणे ने लपका। पीटर हैंड्सकाम्ब को उमेश यादव ने क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 43 रन बनाए। 

भारत की ओर से तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 4 विकेट लिए। केदार जाधव को 1 विकेट मिला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें