फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने RCB की उम्मीदों पर पानी डाला, मैच हुआ रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब शुरुआत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने एबी डीविलियर्स के अर्धशतक और मध्य क्रम के बल्लेबाजों की दिखाई तेजी की बदौलत आईपीएल-8 के 29वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 200 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया लेकिन बारिश ने आगे का खेल नहीं होने दिया और दोनों टीमों को अंक बांटने पड़ गए।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें

बंगलुरू में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 200 रन बनाए। उसकी ओर से एबी डीविलियर्स ने सर्वाधिक 57 रन बनाए, जबकि युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने अपने दूसरे ही आईपीएल मैच में 21 गेंदों में नाबाद 45 रनों का योगदान दे डाला। विशाल स्कोर खड़ा करने के बावजूद आरसीबी की ओर से सिर्फ 5 छक्के लगे, हालांकि इस दौरान 25 चौके भी लगे। राजस्थान के लिए तेज गेंदबाज टिम साउदी ने 2 विकेट झटके, जबकि धवल कुलकर्णी और स्टुअर्ट बिन्नी को एक-एक सफलता मिली।

हालांकि आरसीबी की पारी के बाद से ही बारिश शुरू हो गई जिससे राजस्थान रॉयल्स की पारी शुरू नहीं की जा सकी। बारिश के कारण आरसीबी अनलकी रही क्योंकि उसने राजस्थान को 201 रनों का लक्ष्य दिया था और उसके मैच में जीतने की संभावना काफी प्रबल थी लेकिन अब उसे अंक बांटने पड़ गए।
विज्ञापन


मैच रद्द होने से राजस्थान को इस मैच से एक अंक मिला और उसके 9 मैचों से 12 अंक हो गए लेकिन वह रन औसत के मामले में चेन्न्ई सुपर किंग्स (12 अंक) से पीछे है। जबकि आरसीबी को अंक बांटने से फायदा हुआ और वह अंक तालिका में 7 अंक लेकर तीसरे पायदान पर पहुंच गई।
विज्ञापन

गेल-कोहली हुए फेल तो एबी ने जमाया अर्धशतक

राजस्‍थान रॉयल्स से पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पारी की चौथी ही गेंद पर क्रिस गेल 10 रन बनाकर आउट हो गए। गेल भले ही आज बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने 3 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का जड़कर टीम को रफ्तार जरूर दे दी। क्रिस मौरिस की जगह टीम में रखे गए तेज गेंदबाज टिम साउदी ने राजस्‍थान को पहली सफलता दिला दी।

पहले ही ओवर में गेल को खोने के बाद आरसीबी ने बड़ा फैसला लेते हुए एबी डीविलियर्स को ऊपरी क्रम पर भेजा लेकिन वह ऊपर गए तो तीसरे ओवर में ही कप्तान विराट कोहली (1) भी आउट हो गए। साउदी ने इस बार भी ‌आरसीबी को झटका दिया और कोहली को कैच आउट करा दिया। महज 19 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद आरसीबी को एबी डीविलियर्स और मंदीप सिंह ने तीसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटकों से उबारा। स्टुअर्ट बिन्नी ने मंदीप को 27 रनों के स्कोर पर पगबाधा कराया।

हालांकि दुसरे छोर पर टिके डीविलियर्स ने तेजी से रन बनाना जारी रखा और 41 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोंक दिया। रन चुराने के प्रयास में डीविलियर्स 57 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 9 चौका और एक छक्का जड़ा।

उसकी शुरुआत भले ही खराब रही लेकिन रन जरूर बनते रहे और उसके 150 रन 16.2 ओवर में ही बन गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें