बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप में मिली हार का बदला लेने का पाक के पास वर्ल्ड कप में मौका है। टॉस जीतकर पाक ने पहले बल्लेबाजी चुनी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बनाए। इस वर्ल्ड कप लीग मुकाबलों में 200 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली वह पहली टीम भी बन गई। जवाब में बांग्लादेश ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 146 रन बनाए। पाक यह मैच 55 रन से जीता।
वर्ल्ड कप में एक तरफ भारत की हार से शुरुआत हुई, वहीं दूसरी ओर पाक ने कोलकाता के मैदान में बांग्लादेश को हराकर दो बातें साधी। पहला बांग्लादेश को हराकर एशिया कप की हार का बदला लिया। जबकि कोलकाता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को आगामी 19 मार्च को होने वाले मैच के लिए चेता दिया।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी पाक का प्रदर्शन लाजवाब रहा। पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सौम्य सरकार को बिना खाता खोले आउट किया। विकेट गिरने के बाद ही बांग्लादेशी स्कोर के दबाव के चलते बैकफुट में आ गई।
पाक गेंदबाज पूरे मुकाबले में बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर हावी रहे। बल्लेबाजी के बाद कप्तान शाहिद अफरीदी ने गेंदबाजी में भी कमाल किया। उन्होंने दो अहम विकेट झटके। हालांकि अपने 4 ओवर के स्पैल में उन्होंने 3 चौके एक छक्का भी लुटाया। चौथी सफलता फिरकी गेंदबाज इमाद वसीम के हाथ लगी।
16वें ओवर में आमिर की गेंद पर फिल्डर अहमद शहजाद ने आसान सा कैच छोड़ दिया। हालांकि आमिर इसी ओवर में विकेट लेने में सफल भी हो गए। मैच शुरुआत से ही पाक की पकड़ में आ चुका था। पांचवीं और छठी सफलता तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान के हाथ लगी।