फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉकनर का 'पंजा', वर्ल्ड कप से हुई पाकिस्तान टीम की विदाई

Fri, 25 Mar 2016 06:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी चुनौती बनाए रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया पर हर हाल में जीत हासिल करनी थी लेकिन इस हार के साथ उसकी टूर्नामेंट से विदाई भी हो गई। पाक की यह लगातार तीसरी हार है।
विज्ञापन


मोहाली में खेले गए वर्ल्ड कप के 26वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जेम्स फॉकनर के झटके 5 विकेटों की बदौलत पाकिस्तान को 21 रनों से हराकर सेमीफाइनल की रेस को दिलचस्प बना दिया है। लगातार 3 मैच जीतकर न्यूजीलैंड पहले ही अंतिम 4 में पहुंच चुका है, और ग्रुप से दूसरी टीम का फैसला अब 27 को मोहाली में ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ग्रुप के अंतिम लीग मुकाबले से होगा।

सुपर-10 में ग्रुप चरण के मुकबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 193 रन बनाए। मैच में कप्तान स्टीव स्मिथ (नाबाद 61) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 2 विकेट के लिए 50 से ज्यादा की साझेदारियां भी की। स्मिथ 43 गेंदों में 61 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके अलावा शेन वाटसन ने 21 गेंदों में 44 रनों की अविजित पारी खेली। वाटसन और स्मिथ ने 6.2 ओवर में 62 रनों की साझेदारी कर डाली।
विज्ञापन


जवाब में पाक टीम इतने ही ओवर में 8 विकेट पर 172 रन बना सकी। उसकी ओर से खालिद लतिफ ने 46 तो शोएब मलिक ने नाबाद 40 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेम्स फॉकनर ने 27 रन देकर 5 विकेट झटके। कप्तान शाहिद अफरीदी 14 रन बनाकर आउट हो गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

कंगारुओं के शुरुआती 3 बल्लेबाज बोल्ड हो गए थे

उस्मान ख्वाजा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत उस्मान ख्वाजा और ऐरोन फिंच ने की। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी। तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने ख्वाजा को बोल्ड कर टीम को पहली सफलता दिलाई और इस साझेदारी को तोड़ दिया। फिर अगले ही ओवर में रियाज को एक और विकेट मिला। उन्होंने इस बार डेविड वार्नर (9) को भी बोल्ड किया। इसके बाद इमाद वसीम ने ओपनर ऐरोन फिंच (15) को भी बोल्ड कर पाक को शुरुआती तीनों सफलता बोल्ड करके दिलाई।

लेकिन दूसरे छोर पर कप्तान स्टीवन स्मिथ ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ चौथे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ा दिया। स्मिथ पाक के खिलाफ अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने बड़ी पारी खेल डाली। इस मैच से पहले उन्होंने पाक के खिलाफ 8, 0, 5, 12 और 3 रन बनाए थे। मैक्सवेल ने 18 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के के साथ 30 रनों की पारी खेलकर इमाद वसीम के दूसरे शिकार बने। 

स्मिथ ने 35 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। स्मिथ ने पहले ग्लेन मैक्सवेल के साथ 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी करने के बाद शेन वाटसन (नाबाद 44) के साथ 74 रनों की अविजित साझेदारी कर डाली। वाटसन ने अपनी नाबाद पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए। पाक के लिए इमाद और वहाब ने 2-2 विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें