फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवी की फिफ्टी बेकार, मुंबई की लगातार चौथी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-8 के इस रोमांचक मुकाबले में रोहित शर्मा और अंबाती रायडू की 60 रनों की साझेदारी दिल्ली पर भारी पड़ गई। नतीजन मुंबई ने बेहद करीबी मुकाबले में दिल्ली को 3 गेंद रहते और 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पांचवीं जीत दर्ज की। इससे पहले युवराज की आतिशी फिफ्टी की बदौलत दिल्ली ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 152 रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट में मुंबई की यह लगातार चौथी जीत है।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।

दिल्ली के पहले बल्लेबाजी के जवाब में अपने होमग्राउंड में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को दिल्ली की तरह पहली ही गेंद पर पहला झटका लगा। दिल्ली को पहली सफलता जहीर खान ने दिलाई। उन्होंने लिंडल सिमंस को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। इसके बाद हार्दिक पांड्यन (5) के रुप में मुंबई ने अपना दूसरा विकेट गंवाया।
 4 ओवर बीत जाने के बाद तेज हवाओं और बिजली की गड़गड़ाहट ने मैच में विघ्न डाल दिया। करीब 15 मिनट के बाद मैच शुरू हुआ। इसके तुरंत बाद ही एंगेलो मैथ्यूज ने मुंबई के ओपनर पार्थिव पटेल (13) को चलता कर अपनी टीम को तीसरी सफलता दिलाई।
विज्ञापन


तीन विकेट गिर जाने के बाद संकट में आई मुंबई को संभालने के लिए रोहित के साथ हरभजन सिंह पहुंचे। लेकिन अगले ओवर में उनके (5) रुप में मुंबई ने अपना चौथा विकेट खोया। एक बार फिर बारिश ने मैच बीच में ही रोक दिया। आधा घंटे बाद मैच फिर शुरू हुआ। फिर रोहित के साथ बल्लेबाजी करने अंबाती रायडू आए। दोनों ने रनों में तेजी लाते हुए रन बटोरने शुरू किए। दोनों ने आतिश खेल दिखाते हुए मैच का रोमांच दो गुना कर दिया।

दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई। 16वें ओवर में अमित मिश्रा ने रोहित शर्मा (46) को आउट कर मुंबई को पांचवां झटका दिया। इसके बाद कीरोन पोलार्ड (नाबाद 26) ने आकर रायडू (नाबाद 49)  के साथ तेजी से स्कोर को आगे बढ़ाया और आखिर तक खेलते हुए मुंबई को जीत दिलाई।
विज्ञापन

युवराज दिखे रंग में, बल्ले से मचाई धूम

इससे पहले टॉस जीतकर दिल्ली का पहले बल्लेबाजी चुनने के बाद मुंबई को बड़े लक्ष्य देने का सपना मैच की पहली ही गेंद पर थोड़ा कमजोर हो गया। जब टीम के स्टार बल्लेबाज मयंक अग्रवाल बिना कोई खाता खोले लसित मलिंगा का शिकार हुए। शुरुआती झटके के बाद कप्तान जेपी डुमिनी खुद श्रेयस अय्यर के साथ टीम को संभालने पहुंचे। चौथे ओवर में अय्यर को जीवनदान मिला। गेंद उनके बल्ले से लगकर हवा में उछली। जिसे कैच करने को लेकर मुंबई के दो फिल्डर आपस में टकरा गए और कैच छूट गया। छठे ओवर में गेंदबाजी का मोर्चा संभालते ही हरभजन सिंह ने अय्यर (19) को आउट कर अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई।

वहीं, कई मौको पर टीम के ‌लिए संकटमोचक रहे कप्तान डुमिनी (28) के रुप में दिल्ली को तीसरा झटका लगा। इसके बाद क्रीज पर युवराज स‌िंह पहुंचे। पिछले कुछ मैचों में फ्लॉप चल रहे युवी इस मैच में सहज दिखे। 9वें ओवर में मलिंगा की कुछ गेंदों को उन्हें समझने में समय लगा लेकिन आखिर की दो गेंदों में दो चौके लगाए। लेकिन इस बीच मुंबई ने फिर वापसी करते हुए केदार जादव को 16 रन पर आउट कर दिल्ली को चौथा झटका दिया। कुछ देर एंगेलो मैथ्यूज ने युवी के साथ टिककर मुंबई के गेंदबाजों को परेशान जरुर किया। लेकिन 16वें ओवर में मैथ्यूज (12) अपना विकेट गंवा बैठे।

पर युवी ने मोर्चा संभाले रखा और आतिश खेल दिखाते हुए मुंबई के गेंदबाजों पर हावी हो गए। सौरव तिवारी ने भी युवी का बखूबी साथ निभाया। 18वें ओवर में युवराज ने लगातार दो छक्के लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। फिफ्टी लगाने के बाद भी वह नहीं रुके और शानदार खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। 19वें ओवर में आउट हुए युवी (57) ने अपनी पारी में 2 छक्के और 7 चौके लगाए। आखिर ओवर में तिवारी (नाबाद 13) ने कुछ बड़े हिट लगाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें