फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की बाधा पार कर मुंबई ने जीती चौथी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-8 के 35वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब पर 23 रनों से आसान जीत दर्ज कर मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट में चौथी जीत दर्ज कर ली है। मुंबई के 3 विकेट पर 172 के जवाब में पंजाब 6 विकेट खोकर 149 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट में सातवीं हार के बाद पंजाब के लिए टूर्नामेंट में खिताब के रास्ते लगभग बंद हो गए है।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें

मुंबई के बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत फिर खराब रही। वीरेंद्र सहवाग हर बार की तरह इस बार भी नहीं चले और मात्र 2 रन बनाकर पवेलियन चले गए। तीसरे नबंर पर पंजाब ने प्रयोग करते हुए ग्लेन मैक्सवेल को भेजा। टीम की उम्मीद तोड़ते हुए मैक्सवेल ने फिर निराश किया और महज 12 रन बनाकर आउट हुए। जल्दी दो विकेट गिर जाने के बाद बैकफुट में आई पंजाब को डेविड मिलर और विजय ने आगे बढ़ाया। दोनों ने काफी धैर्य के साथ बल्लेबाजी कर स्कोर को आगे बढ़ाने का प्रयास किया।

इस बीच पंजाब ने मुरली विजय (39) के रुप में अपना तीसरा विकेट गंवाया। इसके बाद मिलर का साथ निभाने खुद कप्तान जॉर्ज बेली पहुंचे। 14वें ओवर में टीम ने 100 का आकंड़ा पार किया। हालांकि दोनों ने विकेट तो टीम ने गिरने नहीं दिए लेकिन स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाने में सफल रहे। नतीजन पंजाब पर रनों का दबाव लगातार बढ़ता गया।
विज्ञापन


17वें ओवर में दोनों ने तेज खेल दिखाया। लेकिन रनों के बढ़ते दबाव के बीच मिलर (43) के रुप में पंजाब ने अपनी चौथी आस भी गंवा दी। फिर रिद्दिमन साहा (नाबाद 12) ने बेली के साथ कमान संभाली। 19वें ओवर में रन दौड़ने के चक्कर में पहले बेली (21) और अगली गेंद पर अक्षर पटेल (0) के रुप में पंजाब ने दो और विकेट गंवाए।
विज्ञापन

मुंबई को ओपनर्स ने दी शानदार शुरुआत

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी रही। टीम के दोनों ओपनर्स लिंडल सिमंस और पार्थिव पटेल ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के गेंदबाजों को खूब परेशान किया। 6वें ओवर में टीम ने 50 का आंकड़ा पार किया। दोनों ने पंजाब के हर गेंदबाज को छकाया और रन बटोरने में कोई कोताही नहीं बरती। पहली सफलता पाने के लिए टीम के पंजाब के कप्तान जॉर्ज बेली को गेंदबाजी में पॉर्ट टाइम गेंदबाज तक उतारने पड़े। लेकिन वह भी कामयाब नहीं हो सके।

इस बीच 11वें ओवर में पहले पार्थिव और फिर सिमंस ने अपनी-अपनी फिफ्टी लगाई। लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद पंजाब को पहली सफलता करनवीर ‌सिंह ने दिलाई। उन्होंने पार्थिव पटेल (59) को आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता के साथ बड़ी राहत भी दी। अपनी अर्धशतकीय पारी में पार्थिव ने कुल 3 छक्के और 5 चौके लगाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी रही।

इसके बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ‌सिमंस के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने तेज बल्लेबाजी करते हुए पंजाब को उनके विकेट लेने का मौका तो दिया लेकिन कई पंजाब के फिल्डरो ने मौके गंवा दिए। 22 के स्कोर पर वीरेंद्र सहवाग रोहित का कैच छोड़ बैठे। लेकिन अपने स्कोर में 4 और रन इजाफा कर वह मिचेल जॉनसन की गेंद पर कैच आउट हुए। इस तरह मुंबई ने अपना दूसरा विकेट खोया। आखिर में सिमंस (71) ने अपना विकेट गंवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें