फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के 'नहले' के साथ CSK नंबर वन पर बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-8 के 53वें मुकाबले में फ्लॉप बल्लेबाजी और गेंदबाजी के कारण किंग्स इलेवन पंजाब अपने आखिरी मैच को जीत में नहीं बदल सका। पंजाब के 7 विकेट पर 130 के जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 19 गेंद और 7 विकेट रहते हासिल कर लिया।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।

शनिवार को हुए इस मैच की बात करें तो पंजाब से मिले लक्ष्य को भेदने उतरी चेन्नई की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। ओपनिंग जोड़ी में ब्रैंडन मैकुलम के साथ ड्वेन स्मिथ की जगह माइकल हसी पहुंचे। पहले ही ओवर में हसी को एक रन बनाकर आउट हुए। अगले ओवर में मैकुलम (6) के रूप में टीम को एक और तगड़ा झटका लगा।

दोहरे झटके के बाद चेन्नई को फैफ डु प्लेसिस और सुरेश रैना की जोड़ी ने बड़ी राहत दी। दोनों ने पहले लय हासिल की और फिर तेज हिट लगाए। पूरे सीजन में फ्लॉप रहे ग्लेन मैक्सवेल गेंदबाजी में भी काफी नर्वस नजर आए। अपने पहले ओवर में ही उन्होंने रैना का कॉट एंड बोल्ड का एक आसान सा मौका गंवाया।
विज्ञापन


शानदार बल्लेबाजी करते हुए प्लेसिस ने 36 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। फिफ्टी पूरी करने के बाद प्लेसिस (55) को ऋषि धवन ने बोल्ड कर अपनी टीम को तीसरी सफलता दिलाई। हालांकि आउट होने से पहले वह अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा चुके थे। प्लेसिस और रैना के बीच तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी रही। बाकी का काम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 25) ने रैना (नाबाद 41) के साथ पूरा किया।
विज्ञापन

चेन्नई से मिले पंजाब को झटके पे झटके

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे पंजाब को अच्छी शुरुआत दिलाने क्रीज पर पहुंचे मनन वोहरा और रिद्दिमन साहा ज्यादा देर अपनी साझेदारी नहीं चला सके। तीसरे ओवर में ही फिरकी गेंदबाज पवन नेगी ने साहा (15) को आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। जल्दी ही विकेट गंवाने के बाद पंजाब को संकट से उबारने के लिए खुद कप्तान जॉर्ज बैली ने वोहरा के साथ टीम की कमान संभालने की सोची। लेकिन आशीष नेहरा के सामने उनकी एक न चली और वह 12 रन बनाकर विकेट के पीछे कैच आउट हो गए।

पंजाब की हालत उस वक्त और भी विकट हो गई जब अगले ही ओवर में टीम के दूसरे ओपनर वोहरा (4) भी चलते बने। चेन्नई को चौथी सफलता आर अश्विन ने गुरक्रीत सिंह (15) को आउट कर दिलाई। ग्लेन मैक्सवेल (6) इस सीजन के अपने आखिरी मैच में भी नहीं चले। उन्हें बोल्ड कर रविंद्र जडेजा ने अपनी टीम को पांचवीं सफलता दिलाई। आखिरी मैच में डेविड मिलर का जादू नहीं चला। वह 11 रन के निजी स्कोर पर पवन नेगी का दूसरा और चेन्नई का छठा शिकार बने।

पंजाब के शीर्ष क्रम के फ्लॉप होने के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों ने भले ही विकेटों की झड़ी पर कुछ देर रोक जरुर लगाई लेकिन वह रन बनाने में नाकाम रहे। पंजाब के धीमा खेल का आलम यह रहा कि टीम ने 18वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार किया। अपने होमग्राउंड में आखिरी मैच खेल रहे पंजाब की टीम ने अपने दर्शकों को निराश किया। आखिर में अक्षर पटेल और ऋषि धवन (नाबाद 25) की ओर से बड़े‌ हिट लगाए गए। पटेल ने 32 रनों का योगदान दिया। वह टीम के उच्चतम स्कोरर रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें