टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे मैच में हरा दिया है। हरारे में दूसरे मैच में 8 विकेट से मिली जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। लाइव स्कोरकार्ड ।
मेजबान टीम से मिले 127 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत ने 26.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 129 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए अंबाती रायडु ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। जबकि करुण नायर ने 39 और लोकेश राहुल 33 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले एक समय मेजबान टीम का स्कोर 3 विकेट पर 106 रन था लेकिन इसके बाद पूरी टीम 34.3 ओवर में 126 रन पर ही सिमट गई। फिरकी गेंदबाज यजुवेंद्र चहल ने भारत के लिए 25 रन देकर 3 विकेट झटके तो बरिंदर सरां और धवल कुलकर्णी को 2-2 सफलता मिली।
3 मैचों की सीरीज के पहले मैच में जोरदार जीत के बाद अब टीम इंडिया की नजर सीरीज पर अजेय बढ़त बनाने की है। पहले मैच में लोकेश राहुल के करियर के पहले शतक की मदद से भारत ने 9 विकेट से जिम्बाब्वे को हराया था।