फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी पारी में अश्विन का कमाल, चौथे दिन ही टीम इंडिया ने मार लिया मैदान

Mon, 25 Jul 2016 08:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : PTI
विज्ञापन
एंटीगा टेस्ट के चौथे दिन अश्विन का जादू दिखा और उनके झटकों के सहारे टीम इंडिया मेजबान वेस्टइंडीज की दूसरी पारी सस्ते में समेट कर एक पारी और 92 रनों के अंतर से बड़ी जीत हासिल कर ली। लाइव स्कोरकार्ड
विज्ञापन


लंच के बाद आर अश्विन ने 83 रन देकर 7 विकेट झटककर विंडीज पर बड़ी हार का संकट डाल दिया। लंच तक टीम के सिर्फ 2 विकेट गिरे थे लेकिन उसके बाद चायकाल के बाद मेजबान टीम 231 रन बनाकर आउट हो गई। कैरेबियाई टीम की ओर से कार्लोस ब्रेशवेट ने 51 रनों की बड़ी पारी खेली जबकि  मार्लोन सैमुअल्स ने 50 रनों की, लेकिन उनका यह योगदान टीम की हार टालने के लिए यह नाकाफी था।

विंडीज टीम की पहली पारी में भारत के तेज गेंदबाजों का जलवा रहा, मोहम्मद शमी तथा उमेश यादव ने 4-4 विकेट झटके। जबकि 2 विकेट फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा के खाते में गए।
विज्ञापन


भारत ने पहली पारी 8 विकेट पर 566 रन बनाकर घोषित कर दी थी। इसके बाद गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और 2006 के बाद यानी ठीक 10 साल बाद कैरेबियाई टीम को उसके घर में फॉलोआन खेलने को मजबूर होना पड़ा।

ऐसा दूसरी बार हुआ है जब अश्विन ने एक ही टेस्ट मैच में शतक लगाया हो और फिर उसी मैच में 5 या उससे ज्यादा विकेट भी झटक लिए। वह ऐसा करने वाले टीम इंडिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले वीनू माकंड और पाली उमरीगर ने ऐसा एक-एक बार किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

दूसरी पारी में आर अश्विन का दिखा जलवा

टीम इंडिया - फोटो : PTI
भारत ने पहली पारी के आधार वेस्टइंडीज को फॉलोआन के लिए मजबूर किया। चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले मेजबान टीम को पारी के आधार पर हार टालने के लिए 302 रन और बनाने थे जबकि उसके पास 9 विकेट ही शेष थे। जब दिन का खेल शुरू हुआ तो बल्लेबाजों ने क्रीज पर जमने का थोड़ा साहस दिखाया और लंच तक सिर्फ एक ही विकेट गंवाया।

राजेंद्र चंद्रिका ने गेंदबाजों का डटकर सामना किया और 108 गेंदों में 31 रन बनाकर अपना विकेट बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन लंच के बाद लौटने पर सबसे पहले उन्हीं का विकेट गिरा और वह अश्विन के शिकार हुए। इससे पहले चंद्रिका ने ड्वेन ब्रावो (10) के साथ दूसरे विकेट के लिए 13 ओवर तक साझेदारी की। 

लंच से लौटने के बाद आर अश्विन अपने पुराने फॉर्म में लौटते दिखे और एक के बाद एक करके 4 विकेट झटक लिए। चंद्रिका के अलावा मार्लोन सैमुअल्स (50), जर्मिन ब्लैकवुड (0), रोस्टन चेस (8) और कप्तान जेसन होल्डर (16) को अश्विन ने अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही अश्विन ने 5 शिकार कर लिए।

टीम इंडिया के लिए अश्विन के अलावा अमित मिश्रा को एक सफलता मिली। इशांत शर्मा ने दूसरी पारी में विकेट लेने की शुरुआत की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें