फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भारत की श्रीलंका पर 132 रन की बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और श्रीलंका के बीच आखिरी और तीसरे कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय बॉलरों की लाजवाब गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंकाई टीम 201 रनों पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारतीय टीम ने 312 रन बनाए थे। जिसमें इशांत शर्मा के 5 विकेट चेतेश्वर पुजारा की सेंचुरी और अमित मिश्रा की फिफ्टी शामिल है।
विज्ञापन

लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
कोलंबो में तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 21 रन बनाए। दूसरी पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। पहले ओवर में ही शतकवीर चेतेश्वर पुजारा का विकेट गंवाया। पहली पारी में शतक लगाने वाले पुजारा दूसरी पारी में खाता खोले बगैर ही आउट हुए।
चौथे ओवर में लोकेश राहुल (2) के रुप में टीम इंडिया ने अपना दूसरा अहम विकेट गंवाया। एक चौका लगाने के बाद अजिंक्य रहाणे (4) भी चलते बने। मैच 8 ओवर ही चल सका। इतने में आई बारिश ने मैच बीच में ही रोक दिया। काफी देर तक बारिश नहीं थमने पर अंपायरों ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा की।
विज्ञापन

सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंकाई टीम की पहली पारी की बल्लेबाजी भारत के पक्ष में रही। टीम का कोई बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिकने में नाकाम रहा। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी गेंदबाजों ने विकेट हासिल किए।
श्रीलंका की ओर से पहला टेस्ट मैच खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल परेरा ने शानदार फिफ्टी जमाई। वह इशांत शर्मा का शिकार हुए। पहली पारी में भारत की ओर से इशांत शर्मा को 5 विकेट मिले, उमेश यादव एक जबकि स्टुअर्ट बिन्नी और अमित मिश्रा को 2-2 सफलताएं मिली।
विज्ञापन

तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों का रहा जलवा

भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया तो तीसरे दिन गेंदबाजों ने अपना जलवा दिखाया। श्रीलंका की पहली पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के दोनों ओपनर उपुल थरंगा (4) और कुशल सिल्वा (3) जल्दी आउट हो गए। पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर इशांत ने थरंगा को आउट किया। जबकि अगली ही गेंद पर उमेश यादव ने सिल्वा का शिकार कर टीम की झोली में दूसरा विकेट डाला।
दोनों ओपनर 11 रन के स्कोर पर गंवाने के बाद टीम का स्कोर 40 ही पहुंचा था कि स्टुअर्ट बिन्नी ने दिनेश चांदीमल (23) को पगबाधा आउट कर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। 17वें ओवर में इशांत ने श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (1) को आउट कर टीम इंडिया को चौथी अहम सफलता दिलाई।
फिर तुरंत ही बिन्नी ने दिमुथ करुरत्‍ने (11) को आउट कर श्रीलंका को पांचवां झटका दिया। 47 के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई। लंच के बाद पहले ही ओवर में इशांत का जादू फिर चला। उन्होंने दूसरी गेंद पर ही श्रीलंकाई बल्लेबाज लाहिरु थिरमन्ने को पवेलियन भेजकर टीम इंडिया को छठी सफलता दिलाई। ध‌म्मिक प्रसाद एक रन के स्कोर पर रिटायर हर्ट हुए।
छह विकेट गिरने के बाद अपने डेब्यू टेस्ट मैच में खेलने उतरे कुशल परेरा ने रंगना हेराथ के साथ खेलना शुरू किया। वह दहाई का आंकड़ा पार भी नहीं कर पाए थे कि उमेश यादव की गेंद पर स्लिप में उनका एक कैच छूट गया। इसका फायदा उठाकर उन्होंने शानदार फिफ्टी जमाई। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 79 रनों की जोरदार साझेदारी की। फिफ्टी जमाने के बाद वह इशांत का चौथा शिकार हुए। भारत का नवां शिकार रंगना हेराथ (49) हुए। उन्हें फिफ्टी लगाने से इशांत ने रोका। आखिरी सफलता अमित को मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें