फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की करारी हार, 79 पर ढेर धोनी ब्रिगेड

Wed, 16 Mar 2016 12:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नागपुर में खेले जा रहे वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। भारतीय गेंदबाजी शानदार रही। उन्होंने खतरनाक कीवी बल्लेबाजों को ज्यादा स्कोर खड़ा नहीं करने दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 126 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया मात्र 79 रनों पर ढ़ेर हो गई। भारत वर्ल्ड कप का आगाज मैच 47 रन से हारा।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का आगाज बेहद निराशाजनक रहा। न्यूजीलैंड के हाथों भारतीय टीम की 47रनों से करारी हार हुई। यह भारतीय टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ 6वीं हार है। भारत कीवी टीम के खिलाफ हार के सिलसिले को रोक नहीं सकी।

बेहद खराब शुरुआत के साथ भारत को पहला झटका ओपनर शिखर धवन (1) के रुप में लगा। वह नॉथन मैककुल का शिकार हुए। तीसरे ओवर में रोहित शर्मा 5 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए।
विज्ञापन


इसी ओवर में सुरेश रैना (1) भी आउट हो गए। 12 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद टीम की बागडोर विराट कोहली और युवराज सिंह पर थी। 4वें ओवर में कोहली ने 2 शानदार चौके लगाकर टीम को संकट से उबारा। कुछ देर बाद युवी ने एक चौका लगाया लेकिन अगली गेंद पर वह मैककुलम के कॉट एंड बोल्ड का शिकार हुए।

इसके बाद क्रीज पर पहुंचे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोहली के साथ संकट से जूझ रही भारतीय टीम को संभाला। लेकिन कीवी गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाज नर्वस ही नहीं बैकफुट में भी नजर आए। विराट कोहली 23 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या एक रन बनाकर आउट हुए। 11वें ओवर में भारत ने 7वां विकेट गंवाया। आठवां विकेट अश्विन के रुप में लगा। नौंवे विकेट के रुप में कप्तान धोनी (30) के आउट होते ही भारत की सभी उम्मीदें खत्म हो गई।
विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

- फोटो : getty
इससे पहले भारत को पहली सफलता मैच की दूसरी गेंद पर ही मार्टिन गुप्टिल (6) के रुप में मिली। वह अश्विन की पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद पगबाधा आउट हुए। दूसरे ओवर में आशीष नेहरा ने विकेट झटककर कीवी टीम को दूसरा झटका दिया।

दोहरे झटके के बाद कीवी बल्लेबाजों की रफ्तार धीमी हो गई। कुछ देर कप्तान केन विलियमसन और कोरी एंडरसन ने संभलने का वक्त लिया। 7वें ओवर में कप्तान धोनी ने सुरेश रैना को गेंदबाजी का जिम्मा सौंपा। उन्होंने कमाल किया और कीवी कप्तान को 8 रन के निजी स्कोर पर चलता कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई।

12वें ओवर में रैना ने अपने ही ओवर में रॉस टेलर (10) को रनआउट कर चलता किया। 16वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने भी विकेट झटककर अपना खाता खोला। उन्होंने खतरनाक लग रहे कोरी एंडरसन (34) को आउट किया। छठी सफलता रविंद्र जडेजा को मिली। सातवां वि‌केट शिखर धवन ने रनआउट कर झटका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें