फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndVsEng: तीसरे दिन का खेल खत्म, विराट की शतकीय पारी की बदौलत भारत 51 रन आगे

Sun, 11 Dec 2016 09:25 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : getty
विज्ञापन
भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने विराट कोहली के शतक की बदौलत पहली पारी में 7 विकेट खोकर 451 रन बना लिए हैं। भारत को पहली पारी में 51 रन की बढ़त हासिल हो गई है। भारत ने विराट 147 रन बनाकर एक छोर थामे हुए हैं। उनके साथ जयंत यादव 30 रन बनाकर मैदान पर हैं। आठवें विकेट के लिए विराट और जयंत यादव के बीच 87 रनों की साझेदारी हो गई है। चायकाल के बाद विराट ने 187 गेंदों में अपना 15 वां टेस्ट शतक पूरा किया।  सीरीज में यह विराट का दूसरा और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा शतक है। दिन का पहला और तीसरा सेशन भारत के नाम रहा वहीं दूसरा सेशन इंग्लैंड के नाम रहा।
विज्ञापन

LIVE SCORECARD

दिन का पहला सेशन भारत के नाम रहा जिसमें भारत ने एक विकेट गंवाया। लंच तक टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए थे। लेकिन लंच के बाद दूसरे सेशन में भारतीय विकेटों की पतझड़ शुरू हो गई। भारत ने चायकाल तक 99 रन और जोड़े लेकिन इस दौरान 4 विकेट भी गंवा दिए। चायकाल तक भारत ने  6 विकेट खोकर 348 रन बनाए। इस तरह दूसरा सेशन इंग्लैंड के नाम रहा। 

 तीसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। भारत ने दिन की दूसरी ही गेंद पर पुजारा का विकेट गंवा दिया पुजारा 47 रन बनाकर बोल्ड हो गए। जेक बॉल ने पुजारा को आउट किया। पुजारा के आउट होने के बाद मुरली विजय और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी के लिए 118 रन जोड़े। लंच के बाद भारत को विजय के रूप में तीसरा झटका लगा। 136 रन बनाने के बाद विजय राशिद की गेंद पर उन्हें ही फॉलो थ्रू पर कैच दे बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए करुण नायर एक बार फिर अपना कमाल नहीं दिखा सके। और मोइन अली की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। हालांंकि फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया था लेकिन तीसरे अंपयार ने रिव्यू के बाद उन्हें आउट करार दिया और भारत को चौथा झटका लगा। 
विज्ञापन


लंच के बाद कप्तान विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। पार्थिव पटेल 15 रन बनाकर जो रूट की गेंद पर विकेट कीपर को कैच दे बैठ। इस तरह टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा। इसके बाद बैटिंग के लिए आए  अश्विन भी रूट का शिकार बने। वह शॉर्ट लेग पर खड़े जेनिंग्स को कैच दे बैठ। अश्विन अपना खाता भी नहीं खोल सके।इसके बाद विराट और जडेजा के बीच सातवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी हुई। रविंद्र जडेजा 25 रन बनाकर राशिद की गेंद पर बटलर को कैच दे बैठे और भारत ने सातवां विकेट गंवा दिया।  

 इंग्लैंड की ओर से मोइन अली, जो रूट और राशिद ने  2-2 और बॉल ने 1 विकेट हासिल किया।

मुरली विजय ने 231 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके करियर का आठवां और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा शतक है। इससे पहले सीरीज के राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट में विजय ने शतक बनाया था।  यह इस सीरीज में उनका दूसरा शतक है। अपनी शतकीय पारी में मुरली ने 8 चौके और 3 छक्के जड़े।
इसी दौरान विराट ने 52वें टेस्ट में विराट ने 4 हजार रन पूरे किए। साथ ही उन्होंने पारी का 35वां रन बनाते ही साल 2016 में टेस्ट क्रिकेट में 1 हजार रन पूरे किए। साल 2016 में यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं।
 दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 146 रन बना लिए थे। इससे पहले इंग्लैंड की पारी 400 पर समाप्त हुई। । भारत के लिए मुरली विजय (70) और चेतेश्वर पुजारा (47) रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों नें दूसरे विकेट लिए 107 रन जोड़े। भारत ने दूसरे दिन लोकेश राहुल (24) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया था। राहुल मोइन अली की बेहतरीन गेंद पर बोल्ड हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें