फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनचेस्टर टेस्ट: बारिश ने धोया दूसरे दिन का खेल

Fri, 08 Aug 2014 10:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों की शानदार शुरुआत के बाद तेज बारिश ने मैच में बाधा डाल दी। टी-ब्रेक के बाद बारिश थम गई थी लेकिन गीली आउटफील्ड के कारण अंपायरों ने आज का खेल यहीं पर खत्म करा दिया।
विज्ञापन


लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।

लंच के बाद खेल शुरू तो इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 237 रन बना लिए थे, और क्रीज पर जोई रुट (48) और जोस बटलर (22) खेल रहे थे लेकिन इस बीच बारिश शुरू हो जाने से अंपायरों ने खेल रोक दिया गया। इंग्लैंड ने भारत के बनाए 152 रनों के जवाब में 85 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और वरुण आरोन ने 3-3 विकेट झटके हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 113 रन बनाए थे।
विज्ञापन


5 मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं। भारत ने लॉर्ड्स में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच जीता था। जबकि मेजबान इंग्लैंड ने साउथम्प्टन में तीसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में बराबरी की थी। दोनों के बीच खेला गया पहला मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था।

भुवी ने पहले सत्र में भारत को दिए 2 विकेट

मेजबान इंग्लैंड ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत अपने कल के स्कोर 3 विकेट पर 113 रनों से आगे की। कल के नाबाद बल्‍लेबाज इयान बेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। बेल का इस मैदान पर बेहद शानदार प्रदर्शन रहा है। ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर उन्होंने 10 पारियों में अपना सातवां अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 2 शतक भी शामिल हैं।

लेकिन इस बीच तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने क्रिस जोर्डन (13) को वरुण आरोन के हाथों कैच आउट कराकर भारत को दिन की पहली सफलता दिलाई। वरुण ने बेहद शानदार प्रयास कर यह कैच लपका।

इसके बाद भुवी ने अर्धशतकीय पारी खेल रहे इयान बेल को भी चलता किया। उन्होंने बेल को विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच आउट कराया। बेल ने 8 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए।
विज्ञापन

ब्रॉड के कहर के आगे सिमट गई थी भारतीय पारी

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 8 रन के स्‍कोर पर एक के बाद एक करके 4 विकेट गंवा दिए।

लेकिन बाद में कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी (71) और आर अश्विन (40) की पारियों की बदौलत भारत 152 रन बनाने में सफल रहा।

भारतीय पारी में इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 25 रन देकर 6 विकेट झटके। भारत के 6 बल्‍लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल सके थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें