भारत ए और बांग्लादेश ए के बीच चल रहे तीसरे और करो या मरो एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 297 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश 32 ओवर में 6 विकेट पर मात्र 141 रन ही बना सकी।
भारत के विशाल स्कोर के सामने बांग्लादेश की शुरूआज बेहद खराब रही। भारत को दो सफलताएं अरविंद श्रीनाथ ने जबकि एक सफलता धवल कुलकर्णी को मिली। चौथी और पांचवीं सफलता कुलदीप यादव को मिली। बांग्लादेश ने छठा विकेट नासिर हुसैन (22) के रुप में गंवाया। यह सफलता करन शर्मा को मिली। बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक रन शबीर रहमान ने बनाए। उन्होंने नाबाद 41 रनों की पारी खेली।
इससे पहले कप्तान उन्मुक्त चंद के नेतृत्व में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरूआत भले ही अच्छी नहीं रही लेकिन मध्यक्रम ने टीम की लाज रखी और अच्छे स्कोर तक टीम को पहुंचाया।
टीम इंडिया के हरफनमौला क्रिकेटर सुरेश रैना दूसरे मैच में फेल साबित हुए थे लेकिन तीसरे और अंतिम मैच में उन्होंने शानदार शतक जमाया। रैना ने संजू सैमसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 116 रनों की शतकीय साझेदारी पूरी। सैमसन ने 10 चौके और एक छक्का लगाकर 90 रन बनाए।