फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल विक्ट्री के साथ राजस्थान ने लगाया जीत का 'छक्का'

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-8 के 36वें मुकाबले में अजिंक्य रहाणे (नाबाद 91) की शानदार पारी और फिर गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने भी इस सत्र में जीत का छक्का लगा दिया। राजस्‍‌थान से पहले सबसे ज्यादा 6 मैच जीतने का कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स कर चुकी है।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।

मुंबई में खेले गए मुकाबले में राजस्‍थान रॉयल्स से मिले 190 रनों के बड़े लक्ष्य के जवाब में दिल्‍ली डेयरडेविल्स टीम खराब शुरुआत से उबर नहीं सकी और 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन ही बना सकी। उसकी ओर से कप्तान जेपी डुमिनी ने अर्धशतक लगाते हुए सबसे ज्यादा 56 रन (3 चौका और 3 छक्‍का) बनाए। राजस्‍थान के लिए स्टुअर्ट बिन्नी, धवल कुलकर्णी और जेम्स फॉकनर ने 2-2 विकेट झटके।

इससे पहले राजस्‍थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। उसकी ओर से ओपनर अजिंक्य रहाणे ने सबसे बड़ी पारी खेली और 91 रन (9 चौके और 3 छक्के) बनाए। उनके अलावा करुण नायर (61) ने भी अर्धशतक लगाया। दोनों के बीच 113 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। दिल्ली की ओर से सफलता एंजेलो मैथ्यूज और नाथन कल्टर-नील को ही मिली।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में छठी जीत के दम पर राजस्‍थान 14 अंकों के साथ अंकतालिका में एक बार फिर पहले पायदान पर पहुंच गई है। जबकि दिल्ली टीम की 9 मैचों से यह पांचवीं हार है और छठे पायदान पर बरकरार है।

रहाणे ने इस सत्र में बनाए 400 रन

पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने के बाद कप्तान शेन वॉटसन (21) और अजिंक्य रहाणे ने राजस्‍थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत की। दोनों शुरुआत में थोड़े धीमे रहे लेकिन बाद में लय पकड़ ली। इस बीच दोनों ने 6.5 ओवर में 52 रनों की साझेदारी कर टीम को बेजोड़ शुरुआत दिलाई। एंजेलो मैथ्यूज ने सातवें ओवर में वाटसन को कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ दिया।

वाटसन के जाने के बाद रहाणे का साथ देने करुण नायर क्रीज पर आए। दोनों ने दिल्ली के आक्रमण का डटकर सामना किया और जमकर रन बनाया। पहले रहाणे ने 36 गेंदों में फिर करुण ने भी 33 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली। करुण का आईपीएल में यह चौथा अर्धशतक है, इसके साथ ही अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्‍थान पर आ गए हैं।

वहीं आईपीएल में जमकर रन बनाने वाले रहाणे ने अपने 400 रन पूरे कर लिए। वह इस सत्र में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। हालांकि लाजावाब बल्लेबाजी कर रहे रहाणे अपने शतक से महज 9 रन से दूर रह गए। उन्होंने अंतिम ओवर में ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला वरना वह शतक लगा सक‌ते थे।

इस साझेदारी को जल्दी तोड़ पाना दिल्ली के गेंदबाजों के लिए आसान नहीं रहा। जबर्दस्त शुरुआत की बदौलत राजस्‍थान ने 15वें ओवर में डेढ़ सौ रनों का आंकड़ा छू लिया। नाथन कल्टर-नील ने 19वें ओवर में करुण नायर को कैच आउट कराकर इस साझेदारी को 113 रन पर तोड़ दिया। करुण 61 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

खत्म नहीं हुआ युवराज का 'फ्लॉप शो', यहां भी रहे नाकाम

दिल्ली डेयरडेविल्स को जीत के लिए 190 रनों का लक्ष्‍य मिला। लेकिन इस मैच से पहले वह कभी भी 190 या उससे ज्यादा के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी है। आईपीएल के पिछले 7 सत्रों में उसे 6 बार 190 से ज्यादा का लक्ष्‍य मिला लेकिन वह एक बार भी जीत नहीं सकी।

पारी की शुरुआत करने मयंक अग्रवाल (11) और श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए लेकिन प्रतिभाशाली बल्लेबाजों की यह जोड़ी तीसरे ओवर में ही टूट गई। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर स्टुअर्ट बिन्‍नी ने मयंक को बोल्ड कर दिल्ली को पहला झटका दिया। इसके बाद पांचवें ओवर में शेन वाटसन ने श्रेयस (9) को भी बोल्ड कर दिया।

बड़े लक्ष्य के जवाब में दिल्ली को जहां ठोस शुरुआत चाहिए थी वहीं उसे बेहद खराब शुरुआत मिली। नए बल्लेबाज के रूप में युवराज सिंह क्रीज पर आए और आते ही कुछ अच्छे शॉट भी लगाए। लेकिन वह जल्द ही अपना विकेट गंवा बैठे। जेम्स फॉकनर ने नौंवें ओवर में युवराज को 22 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट करा दिया। युवराज एक बार फिर अपने बल्ले से नाकाम रहे। वह पिछले 6 पारियों में एक बार भी 25 से ज्यादा का स्कोर नहीं कर पाए हैं। 3 बड़े विकेट खोने से दिल्ली पहले 10 ओवर में महज 67 रन ही बना सकी।

बाद में कप्तान जेपी डु‌मिनी (56) ने अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत के करीब ले जा पाने में नाकाम रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें