फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH पर 2 अर्धशतकीय पारियां भी नहीं दिला पाई दिल्ली को जीत

Sun, 10 May 2015 08:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-8 में शनिवार का दिन बेहद शानदार रहा। आज खेले गए दोनों ही मुकाबले रोमांचक रहे। दिन के दूसरे मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से 2 अर्धशतकीय पारियां खेली गईं लेकिन यह भी टीम को लगातार चौथी हार से नहीं रोक सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।

रायपुर में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 164 रनों के जवाब में 2 अर्धशतक लगने के बावजूद दिल्ली 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी जिससे टीम लक्ष्य से 6 रन दूर रह गई। उसकी ओर से केदार जाधव ने 34 गेंदों में नाबाद 63 रनों (8 चौका और 2 छक्का) की पारी खेली। जाधव से पहले ओपनर क्विंटन डी कॉक ने 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

इससे पहले हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। उसकी ओर से मोएसिस हेनरिक ने सबसे ज्यादा नाबाद 74 रनों का योगदान दिया।

इस तरह से टूर्नामेंट से बाहर होने वाली दिल्ली दूसरी टीम बन गई है इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब भी टूर्नामेंट से बाहर गया था। वहीं हैदराबाद की टीम 11 में से छठी जीत जीत दर्ज कराते हुए 12 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई जिससे उसके प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम है।
विज्ञापन

हेनरिक के अर्धशतक से डेढ़ सौ के पार पहुंचा SRH

इससे पहले रायपुर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद को उसकी सलामी जोड़ी ने सधी शुरुआत ‌दिलाई। शिखर धवन और कप्तान डेविड वार्नर ने हैदराबाद की पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि आतिशी बल्लेबाजी करने वाले वार्नर भी आज थोड़े धीमे दिखे जिस कारण पहले 3 ओवर में टीम के खाते में 25 रन ही जुड़ सका।

चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान ने धवन को मोर्कल के हाथों कैच आउट करा दिया। धवन 10 गेंदों में 13 रन बनाकर चलते बने। इस‌के बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर नाथन-कल्टर नील ने वार्नर (17) को कैच आउट करा दिया।

महज 3 गेंदों के अंदर 2 विकेट गंवाने के बाद हैदराबाद की टीम बैकफुट पर जाती दिखी और टीम 10 ओवर में 62 रन ही बना सके।

हालांकि मोएसिस हेनरिक ने एक छोर संभाले रखा और इयोन मोर्गन (22) तथा करन शर्मा (16) के साथ पारी को आगे बढ़ाया। हेनरिक ने 39 गेंदों में अपना अर्धशतक लगाया।

हैदराबाद के 4 विकेट 99 रन पर गिर गए थे। इसके बाद हेनरिक ने रवि बोपारा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए टीम को डेढ़ सौ के पार पहुंचा दिया।

हेनरिक ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 5 छक्के और एक चौका लगाया तथा 46 गेंदों में 74 रनों की नाबाद पारी खेली। रवि बोपारा 17 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए नाथन कल्टर-नील ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।
विज्ञापन

कॉक और जाधव की फिफ्टी, युवराज सिंह फिर से नाकाम

चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स की शुरुआत बहुत खराब रही और उसने 4 विकेट 11 ओवर में महज 66 रन के स्कोर पर गंवा दिया। ओपनर क्विंटर डी कॉक को छोड़ दिया जाए तो ओपनर श्रेयस अय्यर (0), कप्तान जेपी डुमिनी (12), और युवराज सिंह (2) सस्ते में आउट हो गए।

भुवनेश्वर कुमार के ओवर में श्रेयस के 7 गेंद खेलकर शून्य पर आउट होने के बाद कॉक ने डुमिनी के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी कर डाली। हालांकि दूसरे विकेट के लिए हुई इस साझेदारी में कॉक का योगदान काफी ज्यादा रहा और उन्होंने 29 गेंदों में ही अर्धशतक ठोंक दिया।

लेकिन उनके अर्धशतक के बाद दिल्ली ने 6 रनों के अंदर 3 विकेट गंवा दिए। कॉक को 50 रन (9 चौका और एक छक्का) के न‌िजी स्कोर पर करन शर्मा ने नौंवें ओवर में स्टंप आउट करा दिया। फिर अगले ओवर में युवराज सिंह भी चलते बने। आईपीएल में उनकी नाकामी का सिलसिला खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा।

आज भी उन्होंने 7 गेंद खेली और सिर्फ 2 रन बनाकर सत्र का पहला मैच खेल रहे परवेज रसूल की गेंद पर कैच आउट हो गए। पिछले मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। युवराज की नाकामी से टीम अभी उबर भी नहीं सकी थी कि उसे एक और झटका कप्तान के रूप में लगा जो मैच में करन के दूसरे शिकार बने।

डुमिनी के जाने के बाद केदार जाधव और सौरव तिवारी ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 9.4 ओवर में अविजित 91 रनों की साझेदारी की लेकिन टीम को जीत के पार नहीं पहुंचा सके। जाधव ने अर्धशतक लगाते हुए 34 गेंदों में 63 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि सौरव 26 रन बनाकर अंत तक अविजित रहे।

दिल्ली को जीत के लिए अंतिम 12 गेंदों में 22 रन बनाने थे लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके। 19वां ओवर भुवनेश्वर कुमार ने डाला और सिर्फ 6 रन ही दिए। इसके बाद अंतिम ओवर इशांत शर्मा को सौंपी गई जिन्होंने महज 9 रन देकर टीम को जोरदार जीत दिला दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें