फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे ही दिन जीता डे-नाइट टेस्ट, सीरीज में 1-0 की बढ़त

Sat, 19 Dec 2020 01:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव क्रिकेट स्कोर: एडिलेड में पिंक बॉल से खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने महज तीन दिन में ही अपने नाम कर लिया। आठ विकेट की इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया चार मैच के टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। जो बर्न्स ने छक्का मारकर न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि अर्धशतक भी पूरा किया। इससे पहले भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 36 रन पर आउट हो गई जो उसका टेस्ट मैचों में न्यूनतम स्कोर है, इस तरह महज 90 रन के लक्ष्य को मेजबान ने आसानी से पा लिया।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 1st टेस्ट लाइव क्रिकेट स्कोर: - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:30 PM, 19-Dec-2020

26 टेस्ट में पहली बार टॉस जीतने के बाद मैच हारे विराट कोहली

50 रन से ज्यादा की लीड लेने के बावजूद भारतीय टीम तीन दिन और दो रात में यह डे-नाइट टेस्ट मैच हार गई।

01:23 PM, 19-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता मैच

जो बर्न्स ने छक्का मारकर ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच में जीत दिलाई। एडिलेड में पिंक बॉल से खेले गए इस डे-नाइट टेस्ट मैच को महज तीसरे ही दिन कंगारुओं ने अपने नाम किया। भारत का यह विदेशी सरजमीं पर पहला डे-नाइट टेस्ट था, जिसमें उसे शर्मनाक हार मिली। 

01:18 PM, 19-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा

बड़ा शॉट मारने की फिराक में मार्नस लाबुशेन आउट हुए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने अपना दूसरा विकेट खोया। 20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 82/0 जो बर्न्स (41) और स्टीव स्मिथ (0)

01:06 PM, 19-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा

मैथ्यू वेड 33 रन बनाकर आउट। ऋधिमान साहा का फुर्तीला अंदाज

विज्ञापन
12:54 PM, 19-Dec-2020

अब सिर्फ 35 रन की दरकार

15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 55/0 मैथ्यू वेड (32) और जो बर्न्स (21)

12:47 PM, 19-Dec-2020

जोरदार अपील पर रिव्यू

टीवी अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले का समर्थन किया। 
 

12:40 PM, 19-Dec-2020

50 रन की साझेदारी पूरी

12:31 PM, 19-Dec-2020

पहली बार गेंदबाजी में आए अश्विन

90 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के सामने अब अश्विन खड़े हैं। विराट ने 10वें ओवर में उन्हें गेंद थमाई। पहली पारी में चार विकेट चटकाने वाले रविचंद्रन क्या कोई करिश्मा कर पाएंगे?

12:24 PM, 19-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया जीत से 43 रन दूर

नौ ओवर का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट खोए 47 रन बना लिए हैं। मैथ्यू वेड 29 और जो बर्न्स 16 रन बनाकर क्रीज पर भारतीय गेंदबाजों का बखूबी सामने कर रहे हैं।

12:18 PM, 19-Dec-2020

दूसरे सत्र का खेल शुरू

90 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डिनर तक बिना किसी नुकसान के 15 रन बनाए। इससे पहले भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 36 रन पर आउट हो गई जो उसका टेस्ट मैचों में न्यूनतम स्कोर है। ऑस्ट्रेलिया अब लक्ष्य से 75 रन की जरूरत है। डिनर के समय मैथ्यू वेड 14 रन पर खेल रहे थे जबकि जो बर्न्स को अभी खाता खोलना है।

12:08 PM, 19-Dec-2020

कुछ इस तरह ढही भारतीय पारी

11:56 AM, 19-Dec-2020

भारत की ओर से सर्वाधिक स्कोर 9 रहा

11:46 AM, 19-Dec-2020

11:33 AM, 19-Dec-2020

डिनर तक का खेल खत्म

11:26 AM, 19-Dec-2020

भारत को जल्दी विकेट लेने होंगे

मैथ्यू वेड और जो बर्न्स सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा संभालने उतरे। टीम इंडिया की ओर से उमेश यादव गेंदबाजी का जिम्मा संभाल रहे हैं। मोहम्मद शमी की गेंदबाजी पर अभी कोई अपडेट नहीं आया है। तीसरे दिन चायकाल से पहले ही यह टेस्ट मैच खत्म हो सकता है।

11:20 AM, 19-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया को 90 रन का लक्ष्य

कंगारू बल्लेबाज अपने अगले पिंक बॉल टेस्ट को फतह करने मैदान पर उतर चुके हैं।

11:16 AM, 19-Dec-2020

डे- नाइट टेस्ट का सबसे कम स्कोर

यह भारतीय टेस्ट इतिहास में भारत का न्यूनतम स्कोर तो है ही साथ ही साथ पिंक बॉल का भी सबसे खराब प्रदर्शन है। डे-नाइट टेस्ट में किसी भी टीम ने इतना घटिया प्रदर्शन कभी नहीं किया था।

11:14 AM, 19-Dec-2020

हेजलवुड ऑस्ट्रेलियाई इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज

11:07 AM, 19-Dec-2020

भारत का टेस्ट में न्यूनतम स्कोर

इससे पहले टीम इंडिया 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 42 रन पर ऑलआउट हो चुकी है। आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया।


 

11:02 AM, 19-Dec-2020

मोहम्मद शमी रिटायर्ड-हर्ट

टीम इंडिया पिंक बॉल टेस्ट की दूसरी पारी में 36/9 ही बना पाई। अंतिम बल्लेबाज मोहम्मद शमी रिटाटर्ड-हर्ट हुए। शमी के चोटिल होने से होने की वजह से भारत की दूसरी पारी एडिलेड में 9 विकेट पर 36 रन पर ही थम गई। शमी की बॉलिंग आर्म में ही चोट लगी, शायद वह गेंदबाजी भी न कर पाए।
 

10:51 AM, 19-Dec-2020

हनुमा विहारी के रूप में नौवां झटका

31 रन पर भारत ने अपना नौवां विकेट खोया। विहारी 8 रन बनाकर कैच आउट हुए। जोश हेजलवुड ने पांच विकेट पूरे किए। टिम पेन ने भी पांचवां कैच पकड़ा। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 36/9 उमेश यादव (4) और मोहम्मद शमी (1)
 

10:42 AM, 19-Dec-2020

पैट कमिंस ने हैट्रिक चूकी

अश्विन बने जोश हेजलवुड के 200वें टेस्ट शिकार।
 

10:37 AM, 19-Dec-2020

हेजलवुड के एक ही ओवर में दो विकेट

जोश हेजलवुड ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम की धज्जियां उड़ा दी। अपने चौथे ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर उन्होंने पहले ऋधिमान साहा और फिर नए बल्लेबाज अश्विन को पहली ही गेंद पर विकेट के पीछे लपकवाया। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 26/8 हनुमा विहारी (3) और उमेश यादव (0)

10:32 AM, 19-Dec-2020

सात ओवर में सिर्फ छह रन पर भारत ने पांच विकेट गंवाए

10:29 AM, 19-Dec-2020

शुरुआती छह बल्लेबाजों का सबसे खराब खेल

10:26 AM, 19-Dec-2020

टेस्ट क्रिकेट के कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड्स

10:24 AM, 19-Dec-2020

12 साल बाद किसी कैलेंडर ईयर में विराट शतक नहीं लगा पाए

2008 के बाद हर साल कम से कम एक शतक लगाने वाले विराट कोहली ने 2020 का अंत सूखे के साथ किया।
 

10:21 AM, 19-Dec-2020

हेजलवुड सबसे तेज 150 विकेट लेेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई

10:17 AM, 19-Dec-2020

15/1 से 15/5 हुई थी टीम इंडिया

तीसरे दिन के अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद में विकेट लेने वाले जोश हेजलवुड और दूसरी छोर से पैट कमिंस ने कहर बरपा दिया।
 

10:13 AM, 19-Dec-2020

भारत का सबसे बड़ा विकेट भी गिरा

भारतीय टीम के विकेट गिरने का सिलसिला जारी है। विराट कोहली पैट कमिंस का चौथा शिकार बने। एक चौका लगाकर खेल रहे विराट भी कमिंस का शिकार हुए। 19 रन पर भारत ने छह विकेट खो दिए। बीते कुछ वर्षों में भारतीय टीम की बल्लेबाजी की इतनी दयनीय हालत कभी नहीं हुई थी।

10:06 AM, 19-Dec-2020

रहाणे भी चलते बने, आधी भारतीय टीम लौटी

भारत का पांचवां विकेट गिरा। अजिंक्य रहाणे भी बिना खाता खोले आउट। जोश हेजलवुड को दूसरी सफलता। 15 रन पर आधी टीम पवेलियन लौटी। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 15/ज्ञ विराट कोहली (0) और हनुमा विहारी (0)

10:01 AM, 19-Dec-2020

मयंक अग्रवाल भी आउट, भारत को चौथा झटका

मुश्किल में टीम इंडिया, विकेटों की झड़ी लग गई। पुजारा के बाद मयंक अग्रवाल भी आउट। वह भी 9 रन बनाकर विकेट के पीछे लपके गए। पैट कमिंस के बाद जोश हेजलवुड ने दिया झटका। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 15/4 विराट कोहली (0) और अजिंक्य रहाणे (0)
 

09:59 AM, 19-Dec-2020

पिछली चार पारियों में दूसरी बार 0 पर आउट हुए पुजारा

09:56 AM, 19-Dec-2020

भारत का तीसरा विकेट गिरा, पुजारा आउट

चेतेश्वर पुजारा को बिना खाता खोले कमिंस ने पवेलियन लौटाया। बल्ले का मोटा किनारा लेते हुए गेंद विकेटकीपर कप्तान पेन के दस्तानों में समां गई। कमिंस को तीसरी सफलता।
 

09:50 AM, 19-Dec-2020

हजार टेस्ट रन बनाने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज

09:45 AM, 19-Dec-2020

चेतेश्वर पुजारा नए बल्लेबाज

पिछली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के हीरो और पहली पारी में दीवार की तरह खड़े हो गए पुजारा अब क्रीज पर पहुंचे। भारत के लिहाज से दोनों बल्लेबाजों को लंबी साझेदारी बनानी ही होगी।

09:42 AM, 19-Dec-2020

दूसरे ही ओवर में गिरा विकेट

ऑस्ट्रेलिया को वह शुरुआत मिली, जिसकी उसे दरकार थी। जसप्रीत बुमराह को पैट कमिंस ने आउट किया। अपनी ही गेंद पर लिया कैच। बतौर नाइटवॉचमैन दूसरे दिन के अंत में तीसरे नंबर पर प्रमोट किए गए जसप्रीत ने 2 रन बनाए। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 15/2 मयंक अग्रवाल (9)

09:39 AM, 19-Dec-2020

मयंक अग्रवाल के टेस्ट में हजार रन पूरे

09:31 AM, 19-Dec-2020

पहला ओवर लेकर मिचेल स्टार्क आए

इस ओवर में मयंक अग्रवाल का शानदार चौका। आज बल्लेबाजी के लिए पिच और बेहतर नजर आ रही है।

09:29 AM, 19-Dec-2020

IND vs AUS 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे ही दिन जीता डे-नाइट टेस्ट, सीरीज में 1-0 की बढ़त

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। भारत अपने कल के स्कोर 1/9 से आगे बढ़ रहा है। क्रीज पर सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और बतौर नाइटवाचमैन आए जसप्रीत बुमराह 62 रन की बढ़त को आगे बढ़ाना चाहेंगे।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें