फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: तीसरे दिन का खेल खत्म, फॉलोऑन का खतरा बरकरार, भारत अब भी इंग्लैंड से 321 रन पीछे

Sun, 07 Feb 2021 05:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:23 PM, 07-Feb-2021

तीसरे दिन का लेखा-जोखा

05:14 PM, 07-Feb-2021

ऋषभ पंत - चेतेश्वर पुजारा ने संकट से उबारा

चार शुरुआती झटकों के बाद भारतीय टीम को ऋषभ पंत-चेतेश्वर पुजारा का साथ मिला। दोनों ने बीच पांचवें विकेट के लिए तेजतर्रार 119 रन की साझेदारी हुई। ऋषभ पंत बेखौफ बल्लेबाजी कर रहे थे, पुजारा ने भी अपेक्षाकृत तेज खेल दिखाया। दोनों ही खिलाड़ियों ने अर्धशतक पूरा किया। अच्छी लय में नजर आ रहे पुजारा बदकिस्मती से 73 रन पर आउट हुए। अगले 33 रन के भीतर ऋषभ ने अपना विकेट फेंक दिया। डोम बेस को विथ द स्पिन छक्का मारने की फिराक में वह 88 गेंदों में 91 रन बनाकर लौटे। विकेटकीपर बल्लेबाज अपने छोटे से करियर में तीसरी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए।

05:10 PM, 07-Feb-2021

एक वक्त 73 पर चार था भारत का स्कोर

भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (छह) का विकेट जल्दी गंवा दिया, उन्होंने आर्चर की अतिरिक्त उछाल लेकर मूव करती गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच दिया। युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (29) ने प्रवाहमय बल्लेबाजी की और पांच चौके लगाए, लेकिन जेम्स एंडरसन ने मिड ऑन पर उनका बेहतरीन कैच लेकर आर्चर और इंग्लैंड को दूसरी सफलता दिलाई। 44 रन पर दो विकेट खोने के बाद जल्द ही स्कोर 74 पर चार हो गया। विराट कोहली (11) और अजिंक्य रहाणे (1) डोम बेस की फिरकी में फंसे।
 

विज्ञापन
04:59 PM, 07-Feb-2021

तीसरे दिन का खेल खत्म

इंग्लैंड के 578 रन के विशाल स्कोर के जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही। तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने छह विकेट खोकर 257 रन बनाए। इंग्लैंड अपनी पहली पारी के आधार पर 321 रन आगे है। वाशिंगटन सुंदर (33) और रविचंद्रन अश्विन (8) क्रीज पर बरकरार है। भारत को फॉलोऑन से बचने के लिए अब भी 122 रन की जरूरत है। 

04:49 PM, 07-Feb-2021

भारत के 250 रन पूरे

विज्ञापन
04:35 PM, 07-Feb-2021

अब 10 ओवर का खेल बाकी

67 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 242/6 वाशिंगटन सुंदर (23) और रविचंद्रन अश्विन (7)

04:28 PM, 07-Feb-2021

इंग्लैंड ने गंवाया दूसरा रिव्यू

इंग्लैंड तीसरे दिन के खेल में वही करता दिख रहा है जो दूसरे दिन भारत ने की, इसी वजह से वो अपने दो रिव्यू गंवा चुका है। खास बात ये है कि दोनों रिव्यू उसने जैक लीच के ओवर में वाशिंगटन सुंदर के खिलाफ लिए।

04:16 PM, 07-Feb-2021

350 रन से कम की हुई इंग्लैंड की लीड

भारत के छह विकेट गिर चुके हैं, लेकिन क्रीज पर दो स्थानीय खिलाड़ी यानी चेन्नई के ही अश्विन-सुंदर के बीच साझेदारी पनपती हुई। दोनों ही खिलाड़ी बल्लेबाजी भी करना जानते हैं। ऑस्ट्रेलिया में अश्विन-सुंदर अपना दम दिखा चुके हैं।

03:58 PM, 07-Feb-2021

वाशिंगटन सुंदर - रविअश्विन पर सारी जिम्मेदारी

जब तक ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद थे, तब तक भारतीय टीम की उम्मीदें जिंदा थी, लेकिन अब 577 रन के पहाड़ से स्कोर के सामने टीम इंडिया संघर्ष करती नजर आ रही है। फॉलोऑन का खतरा बरकरार है।

03:47 PM, 07-Feb-2021

ऋषभ पंत तीसरी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार

एक बार बड़ा शॉट लगाने की फिराक में ऋषभ पंत ने अपना विकेट फेंका। 88 गेंदों में 91 रन बनाकर वह डोम बेस का चौथा शिकार बने। 225 रन पर भारत का छठा विकेट गिरा।

03:39 PM, 07-Feb-2021

पंत-पुजारा के बीच 27 रन की साझेदारी

भले ही टीम इंडिया ने विकेट गंवा दिए हो, लेकिन तेज गति से रन बनना बरकरार है। इंग्लैंड अब 357 रन पीछे। 56 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 212/5 ऋषभ पंत (87) और वाशिंगटन सुंदर (14)
 

03:27 PM, 07-Feb-2021

इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने ऋषभ पंत

अब तक पांच छक्के लगा चुके हैं पंत
 

03:17 PM, 07-Feb-2021

पुजारा भी आउट

डोम बेस ने अपना तीसरा शिकार किया। विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के रूप में भारतीय बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ी। छोटी बॉल में पुल शॉर्ट मारना चाहते थे, लेकिन फॉरवर्ड शॉर्ट लेग में बदकिस्मती से धरे लगे। 143 गेंद में 73 रन बनाकर आउट। 192 रन पर आधी टीम पवेलियन लौटी।

सर्वाधिक बार 70s पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज
 

 

03:09 PM, 07-Feb-2021

तेजी से 200 रन की ओर बढ़ता भारत

03:00 PM, 07-Feb-2021

पंत-पुजारा के बीच शतकीय साझेदारी

73 रन पर चार विकेट गंवा चुकी टीम इंडिया तेजी से 200 रन की ओर बढ़ रही है।
 

02:47 PM, 07-Feb-2021

02:35 PM, 07-Feb-2021

तीसरे और आखिरी सेशन का खेल शुरू

चायकाल के बाद एकबार फिर खिलाड़ी मैदान पर। चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत के बीच 93 गेंद में 82 रन की साझेदारी हो चुकी है। 151/4 के स्कोर से अब भारतीय टीम आगे बढ़ रही है।

02:28 PM, 07-Feb-2021

टी-सेशन तक के खेल का लेखा-जोखा

02:21 PM, 07-Feb-2021

भारत अब 424 रन पीछे

02:16 PM, 07-Feb-2021

चायकाल तक का खेल खत्म

02:09 PM, 07-Feb-2021

ऋषभ पंत की भी आतिशी फिफ्टी

40 गेंदों में ऋषभ पंत की फिफ्टी। इंग्लैंड मैच में अपना शिकंजा कसते हुए नजर आ रहा था, लेकिन ऋषभ पंत ने आतिशी खेल से दबाव शिफ्ट किया। टेस्ट में टी-20 की बल्लेबाजी।
 

02:03 PM, 07-Feb-2021

पुजारा का 29वां अर्धशतक

विपरित हालातों में चेतेश्वर पुजारा एकबार फिर संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए 106 गेंद में पचासा पूरा किया। जैक लीच को चौका मारने के साथ ही चेतेश्वर का पिछली पांच पारियों में चौथा अर्धशतक।

01:54 PM, 07-Feb-2021

पांच फिल्डर्स बाउंड्री पर

भारत का स्कोर 129/4 है, लेकिन ऋषभ पंत सिर्फ छक्कों में डील कर रहे। 30 गेंद में 43 रन बनाकर खेल रहे। जैक लीच के बॉलिंग फिगर्स भी बिगाड़ दिए। चार ओवर में लीच के खाते में बिना किसी सफलता के 41 रन।
 

01:44 PM, 07-Feb-2021

ऋषभ पंत का एक और छक्का

01:37 PM, 07-Feb-2021

इंग्लैंड ने अबतक एक भी नो बॉल नहीं फेंकी जबकि 33 ओवर का खेल भी हो चुका है। दूसरी ओर भारत ने 191.1 ओवर में 20 नो बॉल फेंकी।
 

01:28 PM, 07-Feb-2021

ऋषभ पंत के लगातार दो छक्के

आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले ऋषभ पंत बेखौफ अंदाज में ही खेल रहे हैं। गेंदबाज उन पर हावी हो इससे पहले वह ही मैदान मारने की कोशिश करते हैं। जैक लीच को 32 ओवर में चौथी और पांचवीं गेंद में दो लंबे छक्के मारे, इसी के साथ टीम इंडिया का स्कोर भी 100 रन के पार पहुंचा। पंत खुद 16 गेंद में 25 रन पर पहुंच गए, जिसमें दो चौका और दो छक्का भी शामिल है।

01:19 PM, 07-Feb-2021

रूट ने पकड़ा रहाणे का बेहतरीन कैच

01:12 PM, 07-Feb-2021

ऋषभ पंत नए बल्लेबाज

टीम इंडिया को अब यहां साझेदारी की जरूरत है। वरना फॉलोऑन खेलना तय। 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 73/4 चेतेश्वर पुजारा (26) और ऋषभ पंत (0)

01:06 PM, 07-Feb-2021

भारत को लगातार झटके, रहाणे भी आउट

टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही है। विराट को निपटाने के बाद स्पिनर डोम बेस ने नए बल्लेबाज रहाणे का भी काम तमाम कर दिया। महज 1 एक रन बनाकर रहाणे आउट हुए। जो रूट की तारीफ करनी होगी, उन्होंने बाएं हाथ की ओर छलांग लगाते हुए दर्शनीय कैच लपका। 73 रन पर चौथा झटका।

12:57 PM, 07-Feb-2021

विराट कोहली भी आउट

भारतीय टीम बेहद मुश्किल में नजर आ रही है। 71 रन पर भारत को सबसे बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हुए। स्पिनर डोम बेस ने शॉर्ट लेग में खड़े ओली पोप से उन्हें कैच आउट करवाया। 

12:20 PM, 07-Feb-2021

दूसरे सत्र का खेल शुरू

11:34 AM, 07-Feb-2021

रोहित 6 और शुभमन 29 रन बनाकर आउट

भारत के दोनों ओपनर्स को जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेजा। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 59/2 चेतेश्वर पुजारा (20) और विराट कोहली (4)

11:29 AM, 07-Feb-2021

लंच तक का खेल खत्म

पहले टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सत्र का खेल खत्म हो चुका है। इस सेशन में कुल 24.1 ओवर फेंक गए, जिसमें दोनों ही टीमों ने मिलकर 82 रन बनाए। दोनों ही दलों के दो-दो विकेट भी गिरे।

11:17 AM, 07-Feb-2021

अब पुजारा-विराट पर दारोमदार

इंग्लैंड के 578 रन के विशाल स्कोर के जवाब में भारत ने 44 रन पर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाज खो दिए। अब सारी जिम्मेदारी नंबर तीन के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और चौथे क्रम पर आए कप्तान विराट कोहली के कंधों पर होगी। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 51/2 चेतेश्वर पुजारा (14) और विराट कोहली (2)

11:09 AM, 07-Feb-2021

भारत का दूसरा विकेट गिरा, शुभमन गिल भी आउट

एक बार फिर अच्छी शुरुआत को शुभमन बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। 28 गेंद में 29 रन बनाकर वह जोफ्रा आर्चर के दूसरे शिकार बने। इस पारी में गिल के बल्ले से पांच चौके भी आए। महज 44 रन पर भारत के दोनों ओपनर्स लौट गए। वह शॉट खेलना चाह रहे थे, लेकिन एंडरसन ने डाइव मारते हुए अच्छा कैच लपका।

10:59 AM, 07-Feb-2021

टेस्ट में वन-डे खेल रहे शुभमन गिल

ऑस्ट्रेलिया दौरे में डेब्यू करने वाले शुभमन गिल महज अपना चौथा टेस्ट मैच खेल रहे हैं। मगर उनके शॉट सलेक्शन से लग नहीं रहा कि वह इतने युवा हैं। एक परिपक्व बल्लेबाज की तरह वह जेम्स एंडरसन और जोफ्रा आर्चर के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे। चार चौके लगाते हुए वह 24 गेंदोंं में 24 रन बनाकर खेल रहे। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 38/1 शुभमन गिल (24) और चेतेश्वर पुजारा (8)

10:40 AM, 07-Feb-2021

चेतेश्वर पुजारा नए बल्लेबाज

नंबर तीन पर टीम इंडिया की नई दीवार पुजारा बल्लेबाजी करने आए हैं। दूसरी छोर पर मौजूद शुभमन गिल अच्छी लय में दिख रहे हैं।

10:37 AM, 07-Feb-2021

रोहित शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका

जिसका डर था वही हुआ। रोहित शर्मा के रूप में भारतीय टीम का पहला विकेट गिर चुका है। चौथे ओवर की दूसरी बॉल पर जोफ्रा आर्चर को चौका मारने के बाद तीसरी गेंद में वह अपना विकेट गंवा बैठे। विकेटकीपर जोस बटलर ने एक आसान कैच लपका। जोफ्रा आर्चर का पेस उनके काम आया। 3.3 ओवर में भारत का स्कोर 19 रन पर एक विकेट।  

10:35 AM, 07-Feb-2021

जेम्स एंडरसन और जोफ्रा आर्चर से टक्कर

इंग्लैंड के पास विश्वस्तरीय पेस अटैक है। एक तरफ अनुभव दूसरी ओर युवा जोश। चेन्नई की सपाट पिच पर दोनों क्या कमाल दिखाते हैं देखना होगा हालांकि स्टुअर्ट ब्रॉड को मैच में मौका नहीं मिला है।

10:30 AM, 07-Feb-2021

भारत की पहली पारी शुरू

रोहित शर्मा और शुभमन गिल की नई जोड़ी इंग्लिश गेंदबाजों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। दो दिन तक 190 ओवर से ज्यादा मैदान पर फिल्डिंग करने के बाद दोनों ही बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा होने वाली है।

10:22 AM, 07-Feb-2021

2009 के बाद पहली बार टीम इंडिया का निकला इतना पसीना

12 साल बाद घर में भारत ने टेस्ट मैच की एक पारी में 190 ओवर से ज्यादा फिल्डिंग की है। चेन्नई टेस्ट से पहले 2009 में अहमदाबाद में टीम इंडिया 202.4 ओवर तक श्रीलंका को ऑलआउट नहीं कर पाई थी। दिलचस्प है कि पिछली 22 बार जब भारत ने घरेलू सरजमीं पर 180 से ज्यादा ओवर फेंके हैं तब सिर्फ तीन बार ही उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। अब यह मैच जीतना इंग्लैंड के लिए भी चुनौती होगी। 50 फीसदी से ज्यादा आसार मुकाबला ड्रॉ होने की है।

10:11 AM, 07-Feb-2021

ऑलआउट हुआ इंग्लैंड

190.1 ओवर में तीन नई गेंदों का इस्तेमाल करने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड को 578 रन पर ऑलआउट कर पाई। तीसरे दिन के 10वें ओवर में अश्विन ने एंडरसन को बोल्ड कर पारी खत्म की। आज इंग्लैंड को नौवां झटका बुमराह ने दिया था। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने सर्वाधिक 218 रन बनाए। अश्विन-बुमराह को तीन-तीन विकेट मिले। इशांत शर्मा और शाहबाज नदीम को 2-2 सफलता मिली।

10:00 AM, 07-Feb-2021

ऋषभ पंत ने गंवाया आसान मौका

विकेट के पीछे एक बार फिर ऋषभ पंत फेल हुए। अश्विन ने जैक लीच को अपनी फिरकी से चारों खाने चित कर दिया था, लेकिन ऋषभ गेंद को कलेक्ट नहीं कर पाए और आसान स्टंपिंग का मौका गंवाया। 187 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 576/9 जैक लीच (14) और जेम्स एंडरसन (0)

09:55 AM, 07-Feb-2021

ऑलआउट होने से एक विकेट दूर इंग्लैंड

इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा। बुमराह ने डोम बैस को 34 रन पर LBW आउट किया और अपना तीसरा विकेट लिया। इंग्लैंड का स्कोर 567/9

09:49 AM, 07-Feb-2021

क्या भारत मैच जीत पाएगा?

पहली पारी में विरोधी द्वारा सर्वाधिक रन बनाने के बावजूद भारत ने तीन बार मैच अपने नाम किया है।

  • 556 v ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 2003
  • 478 v ऑस्ट्रेलिया, बैंगलोर, 2010
  • 477 v इंग्लैंड, चेन्नई, 2016

09:42 AM, 07-Feb-2021

तीसरे दिन का खेल शुरू

कप्तान कोहली ने गेंद रविचंद्रन अश्विन को थमाई। स्पिन से तीसरे दिन की शुरुआत। आपको क्या लगता है इंग्लैंड कितने रन बनाकर पारी घोषित करेगा? या फिर भारत को ही उसे ऑलआउट करना होगा।

09:20 AM, 07-Feb-2021

किससे गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे कोहली?

तीसरे दिन भारत जल्द से जल्द इंग्लैंड के बाकी बचे दोनों विकेट चटकाने की कोशिश करेगा। भारत के लिए अब इस मैच में जीत दर्ज करने की संभावना बेहद कम बची है। भारत के खिलाफ पहली पारी में 500 से अधिक रन बनाने के बाद 70 फीसदी मैच ड्रॉ पर छूटे हैं। अगर रोहित शर्मा तेजी से कोई बड़ी पारी खेलते हैं तो फिर मैच का पासा पलट सकता है।

09:01 AM, 07-Feb-2021

बैस-लीच रहे थे नाबाद

180 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 555/8 डोम बेस (27) और जैक लीच (6)

08:47 AM, 07-Feb-2021

भारत में पिछले तीन मौके जब इंग्लैंड ने 500+ रन बनाए

08:39 AM, 07-Feb-2021

आज ही के दिन अनिल कुंबले ने एक पारी में 10 विकेट चटकाए थे

08:28 AM, 07-Feb-2021

तीसरे दिन के खेल से पहले टीम इंडिया

08:18 AM, 07-Feb-2021

दूसरे दिन का लेखा-जोखा

 

 

08:06 AM, 07-Feb-2021

INDvENG: तीसरे दिन का खेल खत्म, फॉलोऑन का खतरा बरकरार, भारत अब भी इंग्लैंड से 321 रन पीछे

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन का खेल होगा। कप्तान जो रूट के सौवें टेस्ट में दोहरे शतक की मदद से मेहमान टीम ने स्टंप्स तक आठ विकेट खोकर 555 रन बना लिए हैं। कप्तान जो रूट ने 218 और बेन स्टोक्स ने 82 रन बनाए। भारत की ओर से इशांत, बुमराह, अश्विन, नदीम सभी को 2-2 विकेट मिले। वाशिंगटन सुंदर को कोई सफलता नहीं मिली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें