पहले माना जा रहा था कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आईपीएल-8 के 24वें मुकाबले में मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स को जोरदार टक्कर देगी लेकिन धोनी की अगुवाई वाली टीम ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत हासिल कर ली। चेन्नई ने 97 रनों से यह मैच जीत लिया।
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई ने 97 रनों से जीत हासिल करते हुए आईपीएल में रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत के रिकॉर्ड में और सुधार कर लिया। इससे पहले उसकी सबसे बड़ी जीत 93 रनों की थी। साथ ही आईपीएल-8 की यह सबसे बड़ी जीत भी है।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
चेन्नई से मिले 193 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की पूरी टीम
20 ओवर में 9 विकेट खोकर 95 रन ही बना सकी। यह इस टूर्नामेंट में अब तक का सबसे
कम स्कोर है। मुरली विजय (34)
पंजाब की ओर से सर्वाधिक स्कोरर रहे। वहीं, चेन्नई की ओर से रविंद्र जडेजा
ने सर्वाधित 3 विकेट झटके।
पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। टूर्नामेंट में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे वीरेंद्र सहवाग मात्र एक रन बनाकर चलते बने। पहला झटका देने के बाद चेन्नई के गेंदबाजों ने पंजाब के बल्लेबाजों पर दबाव बनाना शुरू किया। इसी बीच शेन मॉर्श (10) तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का पहला और चेन्नई का दूसरा शिकार बने।
पंजाब पर चेन्नई के गेंदबाज इस तरह हावी दिखे कि पंजाब ने अपना तीसरा विकेट कप्तान जॉर्ज बेली (1) के रुप में, डेविड मिलर (3) के रुप में चौथा और मुरली विजय (34) के रुप में पांचवां विकेट गंवाया। चेन्नई को छठी सफलता आर अश्विन ने अक्षर पटेल (9) का विकेट लेकर दिलाई।
स्कोर तीन रन और आगे बढ़ते हुए 69 ही पहुंचा था कि पंजाब ने अपना सातवां विकेट मिचेल जॉनसन (1) का गंवाया। 18वें ओवर में रिद्दिमन साहा (15) के रुप में पंजाब ने आठवां विकेट खोया। आखिरी ओवर में अनुरीत सिंह (10) के रुप में पंजाब ने नौंवा विकेट गंवाया।