बता दें कि बांग्लादेश को चार मैचों में से एक में जीत, जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, श्रीलंका ने भी चार मैच खेले हैं, जिसमें उसे एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। अंकतालिका में श्रीलंका के चार प्वाइंट्स है, जबकि बांग्लादेश के तीन प्वाइंट्स हैं।
बांग्लादेश ने विश्व कप में शानदार शुरुआत की थी। उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट पर 330 रन का अपना सर्वोच्च वनडे स्कोर बनाने के बाद 21 रन से जीत दर्ज की थी। लेकिन इसके बाद उसकी टीम यह लय बरकरार नहीं रख पाई तथा उसे न्यूजीलैंड से दो विकेट और मेजबान इंग्लैंड से 106 रन से हार झेलनी पड़ी।
टीम इस प्रकार हैं:
बांग्लादेश: मशरेफी मुर्तजा (कप्तान), अबू जैद, लिटन दास, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन, मोहम्मद मिथुन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसादेक हुसैन, मुशफिकुर रहीम, मुस्ताफिजुर रहमान, रुबेल हुसैन, शब्बीर रहमान, शाकिब अल हसन, सौम्या सरकार और तमीम इकबाल में से।
श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), धनंजय डिसिल्वा,अविष्का फर्नांडो, सुरंगा लकमल, लेसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, कुसााल मेंडिस, जीवन मेंडिस, कुसल परेरा, तिसारा परेरा, मिलिंडा श्रीवर्धना, लाहिरु तिरिमाने, इसुरू उदाना और जेफ्री वंडारसे में से।