फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया का कोच बनने के लिए सीएसी ने पूछे ये बड़े सवाल

Wed, 12 Jul 2017 12:58 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
क्रिकेट सलाहकार समिति - फोटो : ESPN
विज्ञापन
क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) और बीसीसीआई ने 6 प्रत्याशियों से साक्षात्कार के बाद रवि शास्त्री को टीम इंडिया का नया कोच नियुक्त कर दिया गया है। इस इंटरव्यू में सीएसी के तीनों सदस्यों सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण ने रवि शास्त्री के अलावा लालचंद राजपूत, वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, फिल सिमंस और रिचर्ड पायबस का इंटरव्यू लिया।
विज्ञापन


इस इंटरव्यू के दौरान तीनों ने सभी उम्मीदवारों से तीखे और तल्ख सवाल किए। मगर दो चीजों पर सभी सदस्यों की खास नजर थी। यही दोनों बातें कोच नियुक्ति का मापदंड बनी। पहला सवाल थी कि 2019 में इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप को लेकर उनका विजन क्या है औ दूसरा बतौर कोच उनका रोल कप्तान से कैसे अलग होगा। सीएसी जानना चाहती थी कि वो नाजुक स्थितियों को कैसे हैंडल करेंगे।

बोर्ड से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, "कोच और कप्तान के बीच के रिश्ते पर बोर्ड और सीएसी दोनों की कड़ी नजर थी। सभी आवेदकों से इस मुद्दे पर काफी सवालात किए गए। सीएसी के सदस्य इस मुद्दे पर उनकी तैयारी देखना चाहते थे और सभी आवेदकों से संजीदगी से जवाब दिए।" हालांकि, पहले सीएसी ने कहा कि कप्तान का इस चयन प्रक्रिया में कोई रोल नहीं होगा, मगर बाद में खबर आई कि विराट से बात करने के बाद ही कोच के नाम पर मुहर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें