कहते हैं क्रिकेट के मैदान में कारनामे कोई नई बात नहीं है। लेकिन जो आंकड़े अभी आप देख रहे हैं उस पारी को देखने के बाद बस यही कहा जा सकता है लाजवाब।
ये कारनामा करने वाले खिलाड़ी लंकाशायर के ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन ने वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम कर लिया।
नॉर्थ वेस्ट इंग्लैंड के क्लब नैंटविच की ओर से खेलते हुए लिविंगस्टोन ने महज 138 गेंदों पर धमाकेदार 350 रनों की ये पारी खेली। लिविंगस्टोन की शानदार पारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने मैच में 27 छक्के और 34 चौके लगाए।