पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने कहा कि सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय उन्हीं पर ही छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘सचिन एक महान खिलाड़ी हैं और वह अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें कब रिटायर होना है। मैं मानता हूं कि एक महान खिलाड़ी की यादें हमेशा तरोताजा रहती हैं जैसे की सुनील गावस्कर को आज भी उनकी उपलब्धियों और क्रिकेट में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है।’
एक कार्यक्रम में यहां शिरकत करने आए कपिल ने संन्यास ले चुके राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों की कमी भी काफी समय तक टीम में महसूस की जाती रहेगी क्योंकि इनका विकल्प अभी तक नहीं मिल पाया है।