फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में क्रिकेट खेल फंसे राहुल द्रविड़ की 'खोज' प्रवीण तांबे

Wed, 05 Aug 2015 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ की खोज कहे जाने वाले फिरकी गेंदबाज प्रवीण तांबे अमेरिका में क्रिकेट मैच खेलकर संकट में फंस गए हैं। द्रविड़ ने 2013 में 41 साल के फिरकी गेंदबाज प्रवीण तांबे को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल कर सभी को चौंका दिया था।
विज्ञापन


टी-20 क्रिकेट को युवाओं का खेल कहा जाता है लेकिन कप्तान द्रविड़ ने उस समय 40 साल से ज्यादा के उम्र वाले इस क्रिकेटर को पहली बार टीम में शामिल करने का साहस दिखाया। तांबे ने इससे पहले एक भी बड़े क्रिकेट मुकाबला नहीं खेला था। और न ही उनके पास प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलने का अनुभव ही था, लेकिन इस गेंदबाज ने पहले ही मैच में कमाल की गेंदबाजी की और द्रविड़ के फैसले को सही साबित कर दिया। इसके बाद तो वह राजस्थान रॉयल्स टीम के नियमित सदस्य बन गए। हालांकि उनकी टीम पर अभी प्रतिबंध लगा हुआ है।

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही उन्होंने रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से पहली बार खेलने का मौका हासिल किया। 42 साल की उम्र में तांब ने अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की। आज भारतीय क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बना चुके तांबे आज संकट में घिर गए हैं। उन्होंने अमेरिका में एक टी-20 मैच खेला और विवाद में उनका नाम आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तांबे के अमेरिका में खेलने को लेकर अंजान है BCCI और MCA

आईपीएल की प्रतिबंधित टीम राजस्थान रॉयल्स के लेग सि्पनर प्रवीण तांबे और रणजी में मुंबई की ओर से खेलने वाले प्रवीण तांबे ने अमेरिका में एक उस निजी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लिया जिसमें बांग्लादेश का एक प्रतिबंधित खिलाड़ी भी शामिल था।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अपने पूर्व कप्तान मोहम्मद अशरफुल पर 2013 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में स्पॉट फिकि्संग में नाम आने पर क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंधित कर दिया था। एक समय अशरफुल अपने देश में सचिन तेंदुलकर के रूप में पहचान रखते थे।

तांबे के उस मैच में खेलने को लेकर मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) जो उनकी रणजी टीम की नियंता भी है, उसने इस मामले पर अपनी सफाई दी और कहा कि उन्होंने इस टू्र्नामेंट में खेलने को लेकर कोई इजाजत नहीं ली थी, लेकिन वह उस खिलाड़ी के मैच में खेलने को लेकर अंजान थे।

ईएसपीएन क्रिकइंफो डॉट कॉम पर छपी खबर के मुताबिक इस मामले पर जब तांबे से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि उन्हें नहीं मालूम था कि यह एक आधिकारिक टूर्नामेंट है और मैदान पर उतरने तक अशरफुल के खेलने को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। मुझसे कहा गया था कि यह साधारण मैच है। मुझे बाद में पत चला कि यह एक आधिकारिक टूर्नामेंट है।

तांबे के अलावा इस मैच में बांग्लादेश के दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एलियास सनी और नदीफ चौधरी जिनका बीसीबी के साथ करार भी है वो भी इस मैच में अशरफुल के साथ मैदान में खेलते नजर आए।

बीसीबी भी अपने खिलाड़ियों के इस मैच में खेलने से अंजान है और उसका भी कहना है कि उसके खिलाड़ियों ने खेलने के लिए इससे कोई अनुमति नहीं ली थी। इस मामले पर अब जांच की जाएगी।

न्यू जर्सी में लौरियल हिल क्रिकेट टूर्नामेंट की वेबसाइट के अनुसार तांबे और अशरफुल ने 27 जुलाई को दक्षिण गुजरात सीसी जूनियर्स टीम के लिए बुल्स के खिलाफ एक साथ उतरे थे। हालांकि तांबे का बीसीसीआई के साथ कोई करार नहीं है। लेकिन उन्होंने मुंबई क्रिकेट संघ से इस मामले में कोई अनुमति नहीं ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें